ओडिशा सरकार के शपथ गृहण समारोह में 4 बार के विधायक मोहन चरण माझी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली हैं. वहीं, दो उपमुख्यमंत्री और 8 बीजेपी विधायकों ने भी शपथ ली…
भुवनेश्वर (ए)। ओडिशा के नए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार (12 जून) को नए सीएम के तौर पर शपथ ली. ओडिशा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में 8 भाजपा विधायकों ने सीएम मोहन चरण माझी और दो उपमुख्यमंत्री के तौर पर कनक वर्धन सिंह देव और प्रवति परीडा ने भी शपथ ली। ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार बन गई है।
ओडिशा के मनोनीत 15वें सीएम मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद बीजेपी नेता कनक वर्धन सिंह देव ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इसी कड़ी में ओडिशा की मनोनीत उपमुख्यमंत्री प्रवति परीडा ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
माझी मंत्रिमंडल में 13 मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। इनमें सुरेश पुजारी, रबिनारायण नाइक, नित्यानंद गोंड, कृष्ण चंद्र पात्रा, पृथ्वीराज हरिचंदन, मुकेश महालिंग, बिभूति भूषण जेना, कृष्ण चंद्र महापात्रा, गणेश राम सिंह खुंटिया, सूर्यवंशी सूरज, प्रदीप बालसामंता, गोकुला नंद मल्लिक और संपद कुमार स्वैन शामिल हैं।
ओडिशा में मुख्यमंत्री के पद पर मोहन चरण माझी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भुवनेश्वर पहुंचे थे। पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम नायब सैनी, उत्तराखंज के सीएम पुष्कर धामी, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी भुवनेश्वर पहुंचे थे। ओडिशा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी समारोह में शामिल हुए।
ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार बहुमत के साथ जीत हासिल की है। राज्य की 147 सीटों में से भाजपा को 78 सीटें मिली हैं। वहीं, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) को 51, कांग्रेस को 14, CPI(M) को 1 और अन्य को 3 सीटों पर जीत मिली है।
लोकसभा चुनाव में भी पहली बार भाजपा ने यहां बड़ी जीत दर्ज की है। राज्य की 21 सीटों में से भाजपा को 20 और कांग्रेस को एक सीट मिली है। BJD और अन्य दलों को एक भी सीट नहीं मिली। 2019 में भाजपा को 8, BJD को 12 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी। यानी भाजपा को इस बार 12 सीटों का फायदा है।
ओडिशा को 24 साल बाद आदिवासी CM मिला
ओडिशा को 24 साल बाद आदिवासी CM मिला। इससे पहले कांग्रेस के हेमानंद बिस्वाल राज्य के पहले आदिवासी CM थे। बिस्वाल 1989-1990 और 1999-2000 तक दो बार CM रहे। राज्य के दूसरे आदिवासी CM गिरिधर गमांग थे। हालांकि उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा। बिस्वाल के बाद कांग्रेस यहां कभी सत्ता में नहीं रही।
















