BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुपेला अंडरब्रिज और नेहरूनगर अंडरब्रिज का हुआ नामकरण, महापौर परिषद ने दी स्वीकृति

भिलाई। महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल के अध्यक्षता में आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त नरेन्द्र कुमार बंजारे तथा परिषद के सदस्यो के बीच संपन्न हुआ। परिषद के समक्ष 25 प्रस्ताव विचार हेतु रखे गये थे। जिसमें प्रमुख रूप से आकाश गंगा सुपेला अंडर ब्रिज का नामकरण पूर्व विधायक, महापौर स्व. विद्यारतन भसीन, नेहरू नगर अंडर ब्रिज का नाम पूर्व विधायक स्व. भजनसिंह निरंकारी के नाम से रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। जोन क्रमांक 2 में खेल निर्मित मैदानो का रखरखाव एवं सधारण हेतु खेल संघो के माध्यम से कराये जाने हेतु प्रस्ताव बनाकर अगले महापौर परिषद में रखने हेतु कहा गया।

राजस्व अधिकारी के पद पर पदोन्नति के संबंध में सलाहकार समिति के माध्यम से परीक्षण कर आगामी बैठक में पुनः प्रस्तुत करने हेतु सुझाव दिया। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी जोन एवं वार्डो में स्कोप आॅफ वर्क के अंतर्गत नाली, सड़क, बाजार, तिपहीये रिक्शा/ई-रिक्शा से आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण तथा अन्य कार्य के लिए आधारित निविदा के संबंध में तीन माह के लिए टेण्डर को बढ़ाये जाने हेतु स्वीकृत किया।चर्चा के दौरान प्राप्त सफाई से संबंधित अन्य सुझाव के साथ स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, आदित्य सिंह, संदीप निरंकारी, साकेत चंद्राकर, लाल चंद वर्मा, मन्नान गफ्फार खान, चंद्रशेखर गंवई, रीता सिंह गेरा, मालती ठाकुर, मीरा बंजारे, नेहा साहू की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

निगम भिलाई द्वारा 4 अतिरिक्त पानी टंकियो का निर्माण किया गया: नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में वृहद पेयजल योजना के अंतर्गत सभी नागरिको तक स्वच्छ पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। ऐसा सर्वे में आया था कि नगर निगम भिलाई क्षेत्र के कुछ कालोनीयो एवं बस्तीयो में पानी का प्रेशर कम रहता है। उसी के निदान के लिए निगम द्वारा 4 अतिरिक्त पानी टंकियो का निर्माण किया गया है। जहां पर अतिरिक्त पानी है उस पानी की सप्लाई इन टंकियो में किया जायेगा।

जिससे इन टंकियो के माध्यम से जहां पानी का प्रेशर कम रहेता है वहां पर सुचारू रूप से सप्लाई हो सके। इस सप्लाई के लिए पुराने सप्लाई के पाइप लाइन को नई टंकी से जोड़ने के लिए पाईप लाईन बिछाने हेतु, महापौर पिरषद के समक्ष 5.42 करोड़ का प्रस्ताव आया था, महापौर परिषद ने एक स्वर में इस प्रस्ताव को पारित किया, महापौर नीरज पाल ने खुसी व्यक्त करते हुए कहा कि अब हमारे भिलाई शहर के उन वार्डो में भी पानी मिल सकता है जिन वार्डो में पानी का प्रेशर हमेशा कम रहेता है। हम सब का यही उददेश्य है सब को शुद्व पीने एवं निस्तारी का पानी पर्याप्त मात्रा में मिले।

Related Posts