BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

चिरमिरी में 240 सीटों के शासकीय पालिटेक्निक कालेज को मिली मंजूरी, पालीटेक्निक में माइनिंग इंजीनियरिंग समेत डिप्लोमा के चार कोर्स होंगे संचालित

रायपुर। आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन ने मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में 240 सीटों के शासकीय पालिटेक्निक कालेज की स्थापना को मंजूरी दी है। यह पालिटेक्निक कालेज शैक्षणिक सत्र 2024-25 से संचालित होगा और इसकी स्थापना चिरमिरी में होगी।

नवीन शासकीय पालिटेक्निक कालेज में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए 60 सीट, जिओग्राफिक इंफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) एवं ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) में डिप्लोमा के लिए 60 सीट, मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए 60 सीट तथा माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के लिए 60 सीटों का प्रावधान है। ये पालिटेक्निक कालेज छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी, भिलाई से संबद्ध होगा।

डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए मास्टरों ट्रेनरों का प्रशिक्षण 13 जून को: भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा राजधानी रायपुर में डिजिटल क्रॉप सर्वे खरीफ 2024 के लिए 13 जून को मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अपर आयुक्त भू-अभिलेख डॉ. संतोष देवांगन ने से मिली जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण इन्द्रावती भवन में तृतीय तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल नंबर-05 में सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। इस प्रशिक्षण के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को भू-अभिलेख अधिकारी और भू-अभिलेख अधीक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में नामित करते हुए प्रशिक्षण में उपस्थित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

पद्म पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित: भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा साहित्य, संस्कृति एवं कला आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों एवं योगदान के लिए दिए जाने वाले पद्म पुरस्कार वर्ष-2025 हेतु “पद्म विभूषण”, “पद्म भूषण” तथा “पद्म श्री” पुरस्कारों के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।

पद्म पुरस्कार श्रृंखला के अन्तर्गत उक्त क्षेत्रों में दिए जाने वाले पुरस्कारों के लिए योग्य एवं पात्र व्यक्तियों के नामांकन की जानकारी प्रस्तुत करने हेतु ऑनलाईन https://awards.gov.in  के माध्यम से 15 सितम्बर 2024 तक एवं निर्धारित प्रपत्र में स्पष्ट पूर्ण रूप से भरे गए प्रस्ताव सहित आवेदन पत्र दिनांक 25 अगस्त, 2024 तक संचालक, संचालनालय संस्कृति एवं राजभाषा, सेक्टर-27, नवा रायपुर अटल नगर, छ.ग. को प्रेषित किया जा सकता है।

Related Posts