BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कैबिनेट की पहली बैठक के बाद पीएम मोदी ने मंत्रीमंडल का किया बंटवारा, गृह-रक्षा-विदेश-वित्त मंत्रालय पर भाजपा का दबदबा

मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक के बाद मंत्री मंडल का बंटवारा कर दिया गया है. जानें अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत बड़े नेताओं को कौन सा मंत्रालय मिला…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एनडीए गठबंधन की नई सरकार के 71 मंत्रियों के साथ शपथ ली. इनमें से 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री हैं. सोमवार को हुई मोदी कैबिनेट की पहली बैठक के बाद बीजेपी ने गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय अपने पास रखे हैं।

मोदी कैबिनेट में अमित शाह को फिर से गृह मंत्रालय तो राजनाथ सिंह को फिर से रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. विदेश मंत्रालय एस जयशंकर के पास ही है. वहीं नितिन गडकरी को फिर से सड़क परिवहन मंत्रालय दिया गया है. अजय टम्टा, हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है. निर्मला सीतारमन को फिर से वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनाया गया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को दो मंत्रालय दिए गए हैं. उन्हें ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री बनाया गया. जीतन राम मांझी को एमएसमई (MSME) मंत्रालय दिया गया है. शोभा करंदलाजे के एमएसएमई राज्य मंत्री होंगी. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्री बनाया गया है. धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री बनाया गया है।

अमित शाह गृह मंत्रालय
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय
एस जयशंकर विदेश मंत्रालय
नितिन गडकरी सड़क परिवहन मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव सूचना एवं प्रसारण, रेल मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान कृषि, किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय
निर्मला सीतारमन वित्त मंत्रालय
मनोहर लाल खट्टर ऊर्जा, शहरी विकास मंत्रालय
सीआर पाटिल जलशक्ति मंत्रालय
मनसुख मांडविया श्रम मंत्रालय
जेपी नड्डा स्वास्थ्य मंत्रालय
चिराग पासवान खेल मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
किरेन रिजिजू संसदीय कार्यमंत्री मंत्री
अनुपूर्णा देवी महिला एवं बाल विकास
राम मोहन नायडू उड्डयन मंत्रालय
सर्वानंद सोनोवाल पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग मंत्रालय (MoS)
हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्रालय
रवनीत बिट्टू अल्पसंख्यक मंत्रालय (MoS)
एचडी कुमारस्वामी भारी उद्योग मंत्रालय
गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्रालय
पीयूष गोयल वाणिज्य मंत्रालय
ज्योतिरादित्य सिंधिया दूरसंचार मंत्रालय
प्रह्लाद जोशी उपभोक्ता मामले का मंत्रालय
गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय
अर्जुनराम मेघवाल कानून मंत्री
श्रीपद नाइक ऊर्जा मंत्रालय (MoS)
तोखन साहू नगर विकास मंत्रालय (MoS)
सुरेश गोपी संस्कृति और पर्यटन (MoS)
ललन सिंह पंचायती राज कल्याण मंत्रालय, मछली एवं पशुपालन, डेयरी उद्योग

मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्री शाम करीब पांच बजे प्रधानमंत्री के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मोदी 3.0 कैबिनेट की पहली बैठक में पहुंचे. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर,ललन सिंह, जीतन राम मांझी, शिवराज सिंह चौहान, चिराग पासवान, गिरिराज सिंह समेत कई नेता शामिल हुए थे।

मोदी केबिनेट की बैठक में पीएम आवास योजना के तहत शहरी, ग्रामीण इलाकों में 3 करोड़ घर बनाने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा बैठक में सभी घरों में एलपीजी और बिजली कनेक्शन का निर्णय लिया गया।

कैबिनेट की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएमओ के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था, “जिस टीम ने मुझे 10 साल में इतना कुछ दिया, उसमें नया क्या किया जा सकता है, हम और बेहतर कैसे कर सकते हैं, हम और तेजी से कैसे कर सकते हैं, हम और बेहतर कैसे कर सकते हैं… उन सभी पहलुओं पर ध्यान देना होगा.  मैं एक नई ऊर्जा, एक नए साहस के साथ आगे बढ़ना चाहता हूं. मैं रुकने के लिए पैदा नहीं हुआ हूं।”

Related Posts