BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

टी20 विश्वकप में भारत का आज पहला मुकाबला, आयरलैंड से होगी भिड़ंत

इसके भारतीय टीम एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरे हैं, आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन लगभग पहले तय है…

 

नईदिल्ली (ए)। आईसीसी टी-20 विश्व कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत आज पांच जून से आयरलैंड के खिलाफ करने जा रही है। दोनों टीमें इस मैच के लिए न्यूयॉर्क नसाउ क्रिकेट ग्राउंड पर उतरेंगी। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, मेजबान अमरीका और कनाडा की टीम शामिल है।

ऐसे में टीम इंडिया ग्रुप मैच में चाहेगी कि वह किसी भी तरह की ढील न बरते। इसके भारतीय टीम एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरे हैं। आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन लगभग पहले तय है।

इसमें कुछ बड़ा फेरबदल होने की संभावना नहीं है। टॉप ऑर्डर में कप्तान रोहित शर्मा के साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी ओपनिंग के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। तीसरे स्थान पर विराट कोहली का खेलना तय है, जबकि चौथे नंबर पर सूर्यकुमार मोर्चा संभालेंगे। मध्यक्रम की बैटिंग में ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या के ऊपर जिम्मेदारी होगी।

पिच को देखते हुए शिवम दुबे को भी अंतिम 11 में जगह मिल सकती है। इसके अलावा रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल में से कोई भी आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में मैदान पर उतर सकते हैं। ऐसे में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव में से किसी एक को ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। आयरलैंड की बात करें, तो पॉल स्टर्लिंग, जोश लिटिल, हैरी टेक्टर, एंडी बालबर्नी जैसे अच्छे टी-20 क्रिकेटर हैं।

भारत और आयरलैंड के बीच टी-20 क्रिकेट में अब तक सात मैच खेले गए हैं, जिसमें से सारे मैच में भारत को जीत मिली है, तो वहीं आयरलैंड अभी भी जीत की आस में है। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पिछला मुकाबला साल 2023 में खेला था, जिसमें उसे 33 रनों से जीत मिली थी। वही टी-20 विश्व कप में दोनों टीमें केवल एक बार ही भिड़ी है, जिसमें भारत को जीत मिली है ये मुकाबला साल 2009 में खेला गया था।

भारतीय समय अनुसार रात आठ बजे से मुकाबला

टीम इंडिया— रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार , ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा/अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

आयरलैंड— पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंड्रयू बालबर्नी, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, जोशुआ लिटिल, बैरी मैकार्थी, नील रॉक, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट और क्रेग यंग।

Related Posts