एग्जिट पोल के अनुमान के बाद सोमवार को करीब 2500 अंक चढ़ा सेंसेक्स आज दोपहर 12:30 बजे इससे डबल का गिरावट का सामना कर रहा है…
मुंबई (ए)। लोक सभा चुनाव के अब तक आ रहे नतीजों से परेशान शेयर बाजार पूरी तरह से लाल रंग में समा गया है और चौतरफा बिकवाली का सामना कर रहा हैं। एग्जिट पोल के अनुमान के बाद सोमवार को करीब 2500 अंक चढ़ा सेंसेक्स दोपहर 12:30 बजे इससे डबल का गिरावट का सामना कर रहा है। सेंसेक्स 12:28 बजे 6101.95 अंक या 7.98 प्रतिशत की बहुत बड़ी गिरावट के साथ 70,398.09 अंक पर ट्रेड कर रहा है इसमें कभी भी लोअर सर्किट लग सकता है।
वहीं, निफ़्टी का भी हाल बुरा है और यह 1,936.10 अंक या 8.32 प्रतिशत की भयंकर गिरावट लेकर 21,327.80 अंक पर ट्रेड कर रहा है। निफ़्टी भी लोअर सर्किट के मुहाने पर खड़ा है।
इस बीच, बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप मंगलवार सुबह करीब 400 लाख करोड़ रुपये घट गया, जबकि पिछले ट्रेडिंग सेशन में इसमें लगभग 426 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था।
टीवी चैनलों के अनुसार, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लगभग 290+ सीटों पर आगे है। संसद के 543 सदस्यीय निचले सदन में आम बहुमत के लिए कम से कम 272 सीटें चाहिए होती हैं।
सभी सेक्टर लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। बैंक शेयरों में 7.8 प्रतिशत, रियल्टी में 9.1 प्रतिशत, इंफ़्रा में 10.5 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि तेल और गैस शेयरों में 11.7% की गिरावट आई और सरकारी कंपनियों और बैंकों में क्रमशः 17% और 16% की गिरावट आई।
निफ्टी 50 इंडेक्स में सबसे ज्यादा अदानी एंटरप्राइजेज और अदानी पोर्ट्स के शेयर में आई जो 19 प्रतिशत तक गिर गए। अदाणी ग्रुप के अन्य शेयर भी 9 से 19 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार रहे हैं। बता दें कि एग्जिट पोल के बाद सोमवार को ग्रुप के शेयरों में 4 से 18 फीसदी के बीच उछाल आया था।
















