BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

21 दिनों की जमानत के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण

जेल में सरेंडर करने से पहले पार्टी कार्यालय में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और दिल्लीवासियों को सीएम अरविंद केजरीवाल संबोधित किया…

नईदिल्ली (ए)। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद रविवार शाम को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। ट्रायल कोर्ट में विशेष जज कावेरी बावेजा ने शनिवार को उनकी अंतरिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रखते हुए सुनवाई के लिए 5 जून की तारीख दी है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और आप नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने हेतु सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल के आत्मसमर्पण से पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जेल में सरेंडर करने से पहले पार्टी कार्यालय में पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और दिल्लीवासियों को सीएम अरविंद केजरीवाल संबोधित किया। उन्होंने सबसे पहले चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से मिली मोहलत को लेकर कोर्ट का शुक्रिया किया। केजरीवाल ने कहा कि ये 21 दिन मेरे लिए अविस्मरणीय हैं। मैंने इन 21 दिनों में एक भी मिनट खराब नहीं किया। मैंने देश को बचाने के लिए देश भर में प्रचार किया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल जाने से पहले रविवार सुबह एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया था। माननीय सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं।

माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मैं 21 दिन चुनाव प्रचार के लिए बाहर आया। माननीय सुप्रीम कोर्ट का बहुत बहुत आभार। आज तिहाड़ जाकर सरेंडर करूँगा। दोपहर 3 बजे घर से निकलूँगा। पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दूँगा। वहाँ से हनुमान जी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा। वहां से पार्टी दफ्तर जाकर सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से मिलूंगा। वहां से फिर तिहाड़ के लिए रवाना हो जाऊंगा। आगे लिखा कि आप सब लोग अपना ख्याल रखना। जेल में मुझे आप सबकी चिंता रहेगी। आप खुश रहेंगे तो जेल में आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। जय हिन्द!

Related Posts