BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

एग्जिट पोल के नतीजों पर पीएम मोदी ने दी पहली प्रक्रिया, कहा- मैं प्रत्येक एनडीए कार्यकर्ता की सराहना करना चाहूंगा

लोकसभा चुनाव शनिवार (1 जून, 2024) को सातवें चरण की वोटिंग होने के साथ ही खत्म होने पर पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधते हुए वोटरों का धन्यवाद किया…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव शनिवार (1 जून, 2024) को सातवें चरण की वोटिंग होने के साथ ही खत्म होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वोटरों ने इन्हें नकार दिया है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि अवसवरवादी इंडी (इंडिया गठबंधन) वोटरों के साथ ताममेल बिठाने में असफल रहा है. गठबंधन इंडिया जातिवादी, सांप्रदायिक और भ्रष्ट है. ये गठबंधन परिवार को बचाने के लिए बना है. लोगों के सामने राष्ट्र का विजन रखने में गठबंधन इंडिया फेल हुआ है. इनकी विशेषज्ञता सिर्फ पीएम मोदी को कोसना है. ऐसी राजनीति को लोगों ने नकार दिया है।

क्या दावा किया?
पीएम मोदी ने आगे दावा किया कि मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि देश के लोगों ने एनडीए (NDA) के पक्ष में वोट दिया है. लोगों ने हमारा ट्रैक रिकॉर्ड देखा और पाया कि हमने गरीब लोगों के जीवन में बदलाव किया है।

उन्होंने वोटरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मैं प्रत्येक एनडीए कार्यकर्ता की सराहना करना चाहूंगा. वर्करों ने भीषण गर्मी के बीच लोगों को हमारे विकास एजेंडे को समझाया और उन्हें  मतदान करने के लिए प्रेरित किया. हमारे कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं।

पीएम मोदी ने ये बात ऐसे समय पर बोली है जब लोकसभा चुनाव को लेकर टीवी पर चल रहे ज्यादातर एग्जिट पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनड़ीए को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है।

Related Posts