टशीगंग में पोलिंग बूथ 15 हजार 256 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है. 62 मतदाताओं में 37 पुरुष और 25 महिलाएं आज शनिवार को मताधिकार का प्रयोग करेंगे…
शिमला (ए)। हिमाचल प्रदेश में चार लोकसभा सीटों के लिए मतदान की तैयारियां पूरी हो गयी हैं. कल शनिवार को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा. मतदान के लिए मतदाताओं में खासा उत्साह है. विश्व का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र टशीगंग भी वोटिंग के लिए तैयार है. टशीगंग में पोलिंग बूथ 15 हजार 256 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है. कुल 62 मतदाताओं में 37 पुरुष और 25 महिलाएं मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 2024 के लोकसभा चुनाव में 100 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है।
पहली बार साल 2021 के लोकसभा उपचुनाव में पोलिंग बूथ बनाया गया था. 2021 में मतदाताओं की संख्या 52 थी. एक साल बाद 2022 में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई।
साल 2021 के लोकसभा उपचुनाव और साल 2022 के विधानसभा चुनाव में 100 फीसदी मतदान हुआ था. इस बार भी 100 फीसदी मतदान का लक्ष्य तय किया गया है. गुरुवार को हुई बर्फबारी से टशीगंग का मौसम सुहावना हो गया है।
विश्व की सबसे ऊंचाई पर बना पोलिंग बूथ टशीगंग में है. शिमला से टशीगंग की दूरी 464 किलोमीटर है. टशीगंग पोलिंग बूथ को बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है. लोकतंत्र के महापर्व को मनाने का वोटरों में जबरदस्त उत्साह है. टशीगंग के मतदाता हर चुनाव में उदाहरण पेश करते हैं।
उम्मीद है कि इस बार भी 100 फीसदी मतदान का रिकॉर्ड बरकरार रखने में टशीगंग कामयाब होगा. टशीगंग पोलिंग बूथ पहुंचना काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है. दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में लोकसभा का जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
















