शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले मे 02 आरोपियों कों चंद घंटे मे किया गया गिरफ्तार…पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही…
सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त संदेहियो/आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 29/05/24 कों थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि पिड़िता वर्ष 2023 मे अपने रिश्तेदारो के घर शादी विवाह कार्यक्रम मे शामिल होने गयी हुई थी।
शादी कार्यक्रम मे ग्राम कटिंदा लखनपुर निवासी दिनकर सिंह पैकरा उर्फ़ दिलकर भी आया था, कार्यक्रम के दौरान दिलकर मौका पाकर अपने साथी सनम उर्फ़ नंदकुमार पैकरा के सहयोग से पिड़िता कों खींचकर कमरे मे ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया और बाद मे पत्नी बना कर रखने की बात बोलकर किराये के रूम मे रखकर लगातार जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया हैं।
अब साथ मे रखने से इंकार कर रहा हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना दरिमा मे अपराध क्रमांक 78/24 धारा 376 (2) (ढ), 313, 506 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपियों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) दिनकर सिंह पैकरा उर्फ़ दिलकर उम्र 21 वर्ष साकिन कटिंदा लखनपुर (02) सनम सिंह पैकरा उर्फ़ नंदकुमार उम्र 19 वर्ष साकिन छिंदकालो थाना दरिमा का होना बताया।
आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दरिमा उप निरीक्षक सेतराम गहीर, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सुधीर सिंह आरक्षक अशोक यादव, सोहन राजवाड़े शामिल रहे।
















