BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान से समर्थन मिलने पर पीएम मोदी ने कहा- अब यह बहुत बड़ी जांच-पड़ताल का गंभीर विषय है

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत एक जून को आखिरी चरण की वोटिंग होनी है. इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्‍तान से राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को मिल रहे समर्थन का मुद्दा उठाया. पीएम ने इस विषय पर जांच की बात कही…

नई दिल्‍ली. लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के मतदान के दिन दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पक्ष में वोट डालने के लिए पाकिस्‍तानी नेता फावद चौधरी ने एक ट्वीट किया था. इससे पहले वो राहुल गांधी के लिए भी कुछ ऐसा ही कर चुके हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने आखिर चरण के चुनाव से पहले इसे बड़ा मुद्दा बनाया. पीएम ने कहा कि यह एक ऐसा मामला है जिसकी गहन जांच की जरूरत है।

पीएम मोदी ने न्‍यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान पाकिस्‍तान से भारतीय नेताओं के समर्थन को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, ‘मुझे समझ में नहीं आता कि हमारे खिलाफ दुश्मनी रखने वाले कुछ चुनिंदा लोगों के समूह को पाकिस्तान से समर्थन क्यों मिलता है. वहां से कुछ खास व्यक्तियों के लिए समर्थन की आवाजें क्यों उठती हैं. यह गंभीर मामला है और इसकी जांच की जरूरत है.’ अपनी बात को आगे रखते  हुए पीएम ने कहा कि मुझे लगता है कि जिस पद पर मैं हूं, उसे देखते हुए मुझे ऐसे मुद्दों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, लेकिन मैं आपकी चिंता को समझता हूं।

पीएम मोदी ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि यह चिंता का विषय है. हालांकि साथ ही यह भी कहा कि भारतीय मतदाता परिपक्व हैं और सीमा पार के बयानों से भारत में चुनावों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. “यह भारत का चुनाव है. भारत एक परिपक्व लोकतंत्र है, जो काफी समृद्ध और पहले से तय सिद्धांतों और परंपराओं पर चलता है. भारत के मतदाता भी अपने विचारों में परिपक्व हैं और किसी भी बाहरी चीजों से प्रभावित नहीं हो सकते।”

वहीं, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को पाकिस्तान से समर्थन मिलने के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव भारत का है और भारत का लोकतंत्र बहुत ही मैच्योर है, यहां तंदुरुस्त परंपराएं हैं और भारत के मतदाता भी बाहर की किसी भी हरकतों से प्रभावित होने वाले मतदाता नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मैं नहीं जानता हूं कि कुछ ही लोग हैं जिनको हमारे साथ दुश्मनी रखने वाले लोग क्यों पसंद करते हैं, कुछ ही लोग हैं, जिनके समर्थन में आवाज वहां से क्यों उठती है। अब यह बहुत बड़ी जांच-पड़ताल का गंभीर विषय है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता है कि जिस पद पर मैं बैठा हूं, वहां से ऐसे विषयों पर कोई कमेंट करना चाहिए। लेकिन, मैं आपकी चिंता समझ सकता हूं।

Related Posts