हादसे को लेकर एसआईटी गठित कर दी गई है. सीएम भूपेंद्र पटेल ने मृतकों और घायलों को मुआवजे का ऐलान भी कर दिया…
राजकोट (ए)। गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार को एक भीड़भाड़ वाले टीआरपी गेम जोन में लगी भीषण आग में बच्चों सहित कई लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है. मृतक के परिवार को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई है. वहीं, एसआईटी की टीम इस घटना की जांच करेगी।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देगी. इस संबंध में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है और उसे पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है.” राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई नेताओं ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया।
राजकोट कलेक्टर प्रभाव जोशी ने जानकारी देते हुए बताया, “हमें करीब 4:30 बजे आग की सूचना मिली थी, तुरंत एम्बुलेंस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. यहां TRP गेमिंग ज़ोन में जो अस्थायी संरचना थी वह ध्वस्त हो गई. आग पर 2 घंटे पहले काबू पा लिया गया है, मलबा निकाला जा रहा है. राहत और बचाव कार्य जारी है. मुख्यमंत्री के साथ हम संपर्क में हैं।”
प्रभावित टीआरपी गेम ज़ोन और अधिकारियों को डर है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि गर्मी की छुट्टियों और सप्ताहांत के कारण कई बच्चे घटनास्थल पर मौजूद थे. मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने ट्वीट किया कि शहर प्रशासन को आग की घटना में तत्काल बचाव और राहत कार्य करने का निर्देश दिया गया है. नगर निगम और प्रशासन को आग की घटना में तत्काल बचाव और राहत कार्यों के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री पटेल ने घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।
पीएम मोदी ने कहा, “राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायलों के लिए प्रार्थना. स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है.” उन्होंने आगे कहा, “राजकोट में आग की त्रासदी ने हम सभी को दुखी किया है. थोड़ी देर पहले उनके साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत में, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल जी ने मुझे प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए चल रहे प्रयासों के बारे में बताया।”
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा, ”राज्य सरकार मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देगी. इस संबंध में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर उसे पूरी घटना की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।”

















