टेलीकॉम विभाग को संदेह है कि इन सभी मोबाइल नंबर को फर्जी या नकली डॉक्यूमेंट के आधार पर लिया गया है। इसके अलावा विभाग को यह भी संदेह है कि सिम किसी के नाम पर है और इस्तेमाल कोई और ही कर रहा है…
नईदिल्ली (ए)। देश के सभी मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने करीब 6 लाख मोबाइल नंबर को बंद करने का आदेश दिया है। टेलीकॉम विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को एक लिस्ट देकर कहा है कि करीब 6 लाख 80 हजार मोबाइल कनेक्शन को दोबारा चेक किया जाए।
इसके लिए टेलीकॉम विभाग ने मोबाइल कंपनियों को 60 दिन का समय दिया है। विभाग की ओर से साफतौर पर कहा गया है कि यदि 60 दिनों में इन नंबर्स की जांच पूरी नहीं होती है तो इन्हें बंद कर दिया जाएगा।















