BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारतीय वायुसेना ने दुनिया को दिखाई ताकत, छोटी हवाई पट्टी पर नाइट विजन गॉगल्स की मदद से की लैंडिंग

विमान 29 अप्रैल 2023 में भी इस तरह की लैंडिंग कर चुका है. विमान ने सूडान में फंसे भारतीयों के रेस्क्यू के लिए एक छोटी सी हवाई पट्टी पर नाइट विजन गॉगल्स की मदद से लैंडिंग की थी…

 

नईदिल्ली (ए)। भारतीय वायुसेना के नाम एक और खास उपलब्धि दर्ज हो गई है. भारतीय वायुसेना के IAF C-130J विमान ने पूर्वी क्षेत्र में एक एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड पर सफल लैंडिंग करके सबको हैरान कर दिया है. इस लैंडिंग की इतनी चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि इसने नाइट विजन गॉगल्स की सहायता से लैंडिंग की है।

इससे पहले भी ये विमान नाइट विजन गॉगल्स की सहायता से लैंड कर चुका है. 29 अप्रैल 2023 को यह कामयाबी हासिल हुई थी. तब हिंसा से जूझ रहे सूडान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय वायु सेना ने यह साहसिक ऑपरेशन चलाया था. इस ऑपरेशन के तहत एयरफोर्स के C-130J विमान ने सूडान की राजधानी खार्तूम से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में स्थित वाडी सैय्यिदना की एक छोटी सी हवाई पट्टी पर बिना किसी नौवहन सहायता या लैंडिंग लाइट के लैंड किया और वहां से 121 लोगों को बचाया था।

इस ऑपरेशन को जहां अंजाम दिया गया था, वहां कई चुनौतियां थीं. भारतीय वायुसेना ने सभी का डटकर मुकाबला किया. टीम ने उत्तर में स्थित वाडी सैय्यिदना की एक छोटी सी हवाई पट्टी जो कई जगह से टूटी हुई थी, वहां बिना किसी नौवहन की मदद से और बिना लैंडिंग लाइट के लैंड करके हर किसी को हैरान कर दिया था।

भारत के इस ऑपरेशन की तब खूब चर्चा हुई थी. अपनी पिछली सफलता को दोहराते हुए भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर नाइट विजन गॉगल्स की सहायता से लैंडिंग की है। उक्त खबर आप सारनाथ एक्सप्रेस में पढ़ रहे हैं।

इस पूरी सफलता पर भारतीय वायुसेना भी काफी उत्साहित है. उसने एक्स पर लिखा, “एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, #IAF C-130J विमान ने पूर्वी क्षेत्र में एक उन्नत लैंडिंग ग्राउंड पर सफल नाइट विजन गॉगल्स सहायता प्राप्त लैंडिंग की. इंडियन एयरफोर्स ऑपरेशनल रीच और डिफेंस तैयारियों को बढ़ाकर देशी की रक्षा करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करते हुए अपनी क्षमताओं का विस्तार लगातार कर रहा है।”

Related Posts