BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन: एसपी समेत चार अधिकारियों को बदलने का दिया आदेश, तीन योग्य अफसरों का पैनल मंगाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दिन चुनाव आयोग ने पुरुलिया जिले के पुलिस अधीक्षक समेत चार अधिकारियों को हटा दिया है। आयोग ने रविवार को राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि एसपी अभिजीत बनर्जी किसी भी चुनाव कार्य में शामिल नहीं हो सकते। उन्हें तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए…

 

कोलकाता (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दिन चुनाव आयोग ने पुरुलिया जिले के पुलिस अधीक्षक को हटा दिया। आयोग ने रविवार को राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि पुरुलिया के पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी किसी भी चुनाव कार्य में शामिल नहीं हो सकते। उन्हें तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए। आयोग ने उनकी जगह लेने के लिए तीन आईपीएस अधिकारियों के नाम भेजे हैं। आयोग ने पुरुलिया के एसपी के अलावा तीन और पुलिस अधिकारियों को मतदान ड्यूटी से मुक्त कर दिया है।

आयोग ने पुरुलिया एसपी के साथ ही पूर्वा मेदिनीपुर के एसडीपीओ दिबाकर दास, भूपति नगर थाने के ओसी गोपाल पाठक और तबादला पोटाशपुर थाने के ओसी राजू कुंडू को भी बदलने का आदेश दिया है। आयोग ने इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से चुनाव से जुड़े कार्यों से अलग करने का आदेश दिया है।

आयोग ने सोमवार सुबह 10 बजे तक यह रिपोर्ट भेजने को कहा है कि यह आदेश लागू कर दिया गया है। जिन तीन अन्य को हटाने के लिए कहा गया है, इनमें से तीनों पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हैं। दिवाकर दास को कांथी के एसडीपीओ पद से हटा दिया गया है।

आयोग ने इसी जिले के पोटाशपुर थाने के ओसी राजू कुंडू को चुनाव कार्य से हटा दिया। भूपतिनगर थाने के ओसी के काम से भी आयोग संतुष्ट नहीं है। उन्हें उस पद से भी हटा दिया गया है।

चुनाव आयोग ने एसपी पुरिुलिया और एसडीपीओ पुर्बा मेदिनीपुर के पद के लिए तीन योग्य अफसरों का पैनल बनाकर देने के लिए कहा है। वहीं ओसी भूपति नगर थाना और पोटाशपुर थाना के लिए योग्य अधिकारियों के नाम का भी पैनल मांगा है। चुनाव आयोग ने 20 मई सुबह 10 बजे तक इस संबंध में रिपोर्ट करने का आदेश पश्चिम बंगाल को दिया है।

आपको बता दें कि पुरुलिया और मेदिनीपुर में छठे चरण में 25 मई को वोटिंग होगी। इससे पहले ही चुनाव आयोग ने एक्शन लेते हुए पुरुलिया के एसपी को चुनाव के कामों से हटाने का आदेश दिया है। आयोग के आदेश के मुताबिक चारों अधिकारियों से चुनाव से संबंधित कोई भी काम नहीं लिया जाएगा।

Related Posts