पीएम मोदी ने कहा ‘अब बस 25 मई को एक और प्रहार की जरूरत है, बंगाल में फिर टीएमसी के आतंक, भ्रष्टाचार के किले को गिरते देर नहीं लगेगी…
कोलकाता (ए)। लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पीएम मोदी आज बंगाल दौरे पर हैं। यहां मेदिनीपुर में पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने राज्य की टीएमसी सरकार को निशाने पर लिया और टीएमसी पर राज्य की जनसांख्यिकी बिगाड़ने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की आंधी ने टीएमसी के आंतक के सभी किले ध्वस्त करना शुरू कर दिया है, इसलिए बंगाल में टीएमसी वाले ज्यादा बौखलाए हुए हैं।
पीएम मोदी ने लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि ‘अब बस 25 मई को एक और प्रहार की जरूरत है, बंगाल में फिर टीएमसी के आतंक, भ्रष्टाचार के किले को गिरते देर नहीं लगेगी।’ छठे चरण के तहत 25 मई को मेदिनीपुर में आम चुनाव के लिए मतदान होगा।
बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘टीएमसी के तुष्टिकरण ने बंगाल में जनसांख्यिकी को डांवाडोल कर दिया है, समाज व्यवस्था को पूरी तरह बिगाड़ दिया है। टीएमसी देश के दूसरे राज्य वालों को बाहरी बताती है लेकिन अवैध घुसपैठिए इन्हें अपने लगते हैं। ये घुसपैठिए बंगाल में जनसंख्या संतुलन बिगाड़ते हैं, कई इलाकों में हिंदू अल्पसंख्यक हो गए,दलितों, पिछड़ों की जमीन पर ये कब्जा कर रहे हैं।’
प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया, टीएमसी घुसपैठियों का स्वागत करती है लेकिन जो हिंदू अल्पसंख्यक यहां प्रताड़ित होकर आए हैं उनका घोर विरोध करती है। मैंने वादा किया था कि मैं इन शरणार्थी परिवारों को नागरिकता दूंगा, ये हमसे उम्मीद लगाए हुए हैं, लेकिन टीएमसी इनकी मदद और सीएए का विरोध कर रही है और कह रही है कि हम इसे लागू नहीं होने देंगे।
टीएमसी, कांग्रेस और लेफ्ट वाले लिखकर रख लें जब तक मोदी जिंदा है तब तक वे कुछ नहीं कर पाएंगे।’ प्रधानमंत्री ने कहा ‘टीएमसी की साजिशों को रोकने के लिए केंद्र में मजबूत और स्थिर भाजपा सरकार का होना जरूरी है। जब तक मोदी केंद्र में है, तब तक हम उनकी गंदी मंशा को सफल नहीं होने देंगे। सिर्फ चार दिन पहले एक नई शुरुआत हुई है और 300 से ज्यादा शरणार्थियों को नागरिकता दी गई है। मैं टीएमसी के लोगों से कहना चाहता हूं कि ध्यान से सुनें, सीएए मोदी की गारंटी है।’
#WATCH | Addressing a public meeting in Medinipur, West Bengal, Prime Minister Narendra Modi says, "TMC's appeasement has messed up the demography of Bengal, completely ruined the social system. TMC calls people from other states of the country as outsiders but they consider… pic.twitter.com/gBd1UGaB0o
— ANI (@ANI) May 19, 2024
















