BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पालिका बाजार शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के व्यवसायियों से आयुक्त ने बैठक कर आवंटित दुकानों को शीघ्र प्रारंभ करने की चर्चा की

भिलाई 3। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के दक्षिण वसुंधरा नगर में करोडो की लागत से शापिंग काम्पलेक्स का निर्माण किया गया है। निगम क्षेत्र का यह एकमात्र शापिंग काम्पलेक्स है जिसमें 140 दुकानें और 10 बडे हॉल है। वर्ष 2017-18 से निगम प्रशासन द्वारा शापिंग काम्पलेक्स की दुकानो की नियमानुसार विक्रय करने की प्रक्रिया को प्रारंभ किया गया था। जिसमें अब तक 60 दुकानों का आवंटन हो चुका है जबकि 80 दुकानो का आबंटन नही हो पाया है।

गौरतलब है कि निगम कमिश्नर डी.एस.राजपूत द्वारा इस मामले का संज्ञान लेकर पालिका बाजार के व्यवसायियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में भेंट मुलाकात की गयी। साथ ही अपना व्यवसाय आवंटित दुकानों में शीघ्र प्रारंभ करने के संबंध में चर्चा संपन्न हुयी।

आवंटित दुकानदारों के द्वारा बैठक में कमिश्नर के समक्ष शापिंग काम्पलेक्स में उप पंजीयक कार्यालय खोले जाने संबंधी प्रस्ताव रखा गया। इससे शापिंग काम्पलेक्स में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी, शेष आवंटित दुकानों के भी विक्रय की स्थिति निर्मित होगी तथा निगम के आय स्त्रोत में वृद्धि होगी।

यह बता दे कि निगम प्रशासन द्वारा ग्रिल लगाकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को सुरक्षित रखने का कार्य किया गया है साथ ही कॉम्प्लेक्स के पिछले हिस्से में भी बाउंड्रीवाल निर्माण कर उसे सुरक्षित किया गया है जिससे किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों का जमावड़ा शापिंग काम्पलेक्स परिसर में ना हो।

निगम के हृदय स्थल में बने शांपिग काम्पलेक्स में दुकाने खुलने से लोगो को रोजगार के साधन उपलब्घ होगें। साथ ही एक ही स्थल में विभिन्न् जारूरतो के सामान मिलने से आमजनो को सुविधा होगी तथा शांपिग कॉम्पलेक्स का भी रख रखाव बेहतर ढंग से किया जा सकेगा।

Related Posts