दुर्ग। दिनांक 17.05.2024 को राम गोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दर्ग द्वारा रक्षित केन्द्र, दर्ग का वार्षिक निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण परेड के दौरान उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा प्रशासनिक भवन में विभिन्न शाखा क्रमशः गणवेश शाखा, सुरक्षा उपकरण शाखा, पुलिस साख सहकारी समिति बैंक, वाहन शाखा, महिला कल्याण केन्द्र, यात्रा भत्ता शाखा, वाहन शाखा, कैश शाखा, रोजनामचा शाखा का निरीक्षण कर सभी प्रभारी अधिकारी / कर्मचारियों से उनके कार्यो की जानकारी प्राप्त की जाकर समीक्षा किया।
पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा अधिकारी /कर्मचारियों से रूबरू हुए, जिसमें पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा कहा गया कि सभी निर्धारित वेशभूषा ही धारण करें एवं वर्दी पहने से आत्मसम्मान में वृद्धि होती है, जनता अच्छी वेषभूषा धारण करने से पुलिस की छबि अच्छी बनती है।
आप ड्यूटी में व्यस्तता के बावजूद अच्छी वेशभूषा धारण करें। आम जनता के साथ सदव्यवहार करें। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी /कर्मचारियोंको पुरस्कृत किया जावेगा। थाने में यदि कोई व्यक्ति रिपोर्ट लिखवाने आता है तो उससे अच्छा व्यहार किया जावे एवं आगन्तुक व्यक्ति को गाईड करें एवं इस संबंध में थाना प्रभारी को बताये।
थाना प्रभारी थाने में जाये तो प्रथमतः डीओ /एनओ अधिकारी / मुंशी / मददगार से जानकारी प्राप्त करें कि उनकी अनुपरिथिति में कोई आया तो नहीं था, उसके अधार पर कार्यवाही करें। पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा वार्षिक निरीक्षण परेड में उपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों गुजारिश भी सुनी गई एवं तत्कालिक तौर पर उनका निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निरीक्षण के दौरान जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग एवं सुखनंदन राठौर, अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला दुर्ग, वेदव्रत सिरमौर, अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला-दुर्ग, पद्मश्री तंवर, अति.पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) जिला-दुर्ग, चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, अक्षय प्रमोद साबरा, परि.भा.पु. से., जिला दुर्ग, सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, हरीश पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, आशीष बंछोर, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, विनोद मिन्ज, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) जिला दुर्ग, सतीष ठाकर,उप पूलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग, सदानंद विन्धराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दर्ग, चन्द प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग, एलेक्जैंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला दर्ग, अजय कुमार सिंह, परि.उप पुलिस अधीक्षक, आकांक्षा पाण्डेय, परि.उप पुलिस अधीक्षक, नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, जिला दुर्ग एवं जिले के समस्त थाना /चौकी प्रभारी रक्षित निरीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे।
नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक जिला-दुर्ग, तथा उनके रक्षित केन्द्र के टीम की पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग द्वारा सराहना की गई।
















