BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पीएम मोदी का सलाह, कहा- सीएम योगी से लीजिए ट्यूशन

पीएम ने कहा कि अभी देश में 4 चरण के चुनाव हुए हैं लेकिन जनता-जनार्दन ने इन 4 चरणों में ही इंडिया गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है…

बाराबंकी (ए)। लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की बाराबंकी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा की. इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा. जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि अगर सपा और कांग्रेस सत्ता में आए, तो राम लला फिर से तंबू में होंगे और वे राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगे. उन्हें योगी जी से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना है और कहां नहीं।’

इसके अलावा पीएम ने कहा कि अभी देश में 4 चरण के चुनाव हुए हैं लेकिन जनता-जनार्दन ने इन 4 चरणों में ही इंडिया गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है. भानुमति का कुनबा बिखरने लगा है, उसने हथियार डाल दिए हैं. बचे हुए चुनाव में कोई मेहनत भी नहीं करना चाहता. इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता पहले से ही निराश थे, अब उन्होंने घर से निकलना ही छोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस तुष्टिकरण के आगे घुटने टेक चुकी है और मोदी जब इनकी सच्चाई देश को बता रहा है… तो ये कहते हैं कि मोदी हिंदू मुसलमान कर रहा है. आज एक तरफ देशहित के लिए समर्पित भाजपा-NDA गठबंधन है और दूसरी तरफ देश में अस्थिरता पैदा करने के लिए इंडिया गठबंधन है. जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है, ये इंडिया गठबंधन वाले ताश के पत्तों की तरह बिखरने शुरू हो गए हैं।

पीएम ने कहा कि 4 जून बहुत दूर नहीं है. आज पूरा देश और पूरी दुनिया जानती है कि मोदी सरकार की हैट्रिक बनने जा रही है. नई सरकार में मुझे गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों के लिए बहुत सारे बड़े फैसले लेने हैं।

बाराबंकी में पीएम ने लिखा- बिहार के इनके चारा घोटाले के चैंपियन, जो अभी जेल से तबियत के बहाने बाहर घूम रहे हैं. वो तो यहां तक कह रहे हैं कि पूरा का पूरा आरक्षण अब मुसलमानों को मिलना चाहिए. इसका मतलब दलित, आदिवासी और पिछड़ों के पास कुछ बनेगा ही नहीं।

Related Posts