BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

राजनीतिक दलों के पार्टी अध्यक्षों और महासचिवों से चुनाव आयोग का आग्रह- चुनाव के शेष चरणों में अपने बयानों को सही दिशा दें

ECI पार्टी अध्यक्ष/राजनीतिक दल के प्रमुख को मामले-दर-मामले के आधार पर पार्टियों के रूप में संबोधित करेगा, क्योंकि स्टार प्रचारकों को इस तरह के उल्लंघन करने से रोकना पार्टियों की प्रमुख जिम्मेदारी है…

नईदिल्ली (ए)। पांचवें चरण की वोटिंग से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के नेताओं से अपील की है. ECI ने मंगलवार को कहा कि वह राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं से उम्मीद करता है कि वे चुनाव अभियान के दौरान बातचीत के अच्छे उदाहरण पेश करें. साथ ही वह अपने बयानों से समाज के नाजुक ताने-बाने को खराब न करें।

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के नेताओं से बाकी के चरणों के लिए अपील की और कहा कि वह चुनाव के शेष चरणों में अपने बयानों को सही दिशा दें. जानकारी के मुताबिक, आदर्श आचार संहिता लागू करने पर अपनी दूसरी स्वत: संज्ञान रिपोर्ट में निर्वाचन आयोग ने पार्टी प्रमुखों को नोटिस भेजने के फैसले पर भी सफाई दी।

ECI ने कहा, ”आयोग ने 1 मार्च, 2024 से नई एडवाइजरी अपनाई है. इसके तहत सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पार्टी अध्यक्षों और महासचिवों से आग्रह किया गया है कि वे अपने नेताओं, उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों से वे ऐसे भाषण या बयान न देने के लिए कहें, जो प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो।”

भारत निर्वाचन आयोग ने कहा, ”आयोग ने यह विचार रखा है कि जहां एक ओर व्यक्तिगत स्टार प्रचारक/नेता/कैंडिडेट अपने भाषणों के लिए जिम्मेदार बने रहेंगे. वहीं,  ECI पार्टी अध्यक्ष/राजनीतिक दल के प्रमुख को मामले-दर-मामले के आधार पर पार्टियों के रूप में संबोधित करेगा, क्योंकि स्टार प्रचारकों को इस तरह के उल्लंघन करने से रोकना पार्टियों की प्रमुख जिम्मेदारी है।”

 

Related Posts