BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के प्रावीण्य सूची में जिले के 5 विद्यार्थी शामिल, कलेक्टर ने दी सभी को बधाई, एसडीएम ने खिलाया मिठाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज हायर सेकेण्डरी परीक्षा और हाई स्कूल का रिजल्ट घोषित किया गया है। जिसमें जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 76.86 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्डरी का परीक्षा परिणाम 83.40 प्रतिशत रहा है।

हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में छत्तीसगढ़ की मेरिट सूची में दुर्ग जिले के 04 विद्यार्थी एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम में छत्तीसगढ़ की मेरिट सूची में जिले के 1 विद्यार्थी स्थान बनाने में सफल रहे। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवरा सिरसा दुर्ग की भावना साहू ने 12वीं में 475 अंक (95.00 प्रतिशत) के साथ प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है।

इसी प्रकार हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में शासकीय हाई स्कूल महकाकला की दुर्गा रानी वर्मा ने 585 अंक (97.50 प्रतिशत) के साथ प्रावीण्य सूची में 8वां स्थान, शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय दुर्ग की आर्य कश्यप ने 584 अंक (97.33 प्रतिशत) के साथ प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान, खालसा पब्लिक हाई स्कूल दुर्ग की यशवंत कुमार पारकर ने 584 अंक (97.33 प्रतिशत) के साथ प्रावीण्य सूची में 9वां स्थान एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुम्हारी दुर्ग की रिया साहू ने 583 अंक (97.17 प्रतिशत) के साथ प्रावीण्य सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है।

कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे, एसडीएम भिलाई-3 महेश राजूपत, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों के घर पहुंचकर उनका मुंह मीठा कर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर उनकी इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भिलाई 03 एसडीएम ने खिलाया मिठाई: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में राज्य के प्रवीणय सूची में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली सेजेस स्कूल कुम्हारी के कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी रिया साहू को दुर्ग कलेक्टर रिचा प्रकाश के निर्देशानुसार जिला प्रशासन दुर्ग की ओर से कुम्हारी स्थित उनके घर पहुंचकर एसडीएम भिलाई 03 महेश सिंह राजपूत ने गुलदस्ता भेंटकर एवं मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दिये और उसके उज्जवल भविष्य की कामना किए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार भिलाई 03, प्रभारी विकासखंड शिक्षाधिकारी धमधा एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts