BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने शेयर किया अपने डांस वाला AI वीडियो, कहा- रचनात्मकता देख मजा आ गया

तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले पीएम मोदी का भी एक एआई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीएम मोदी ने खुद भी इसे एक्स पर शेयर किया और इस वीडियो को बनाने वाले की रचनात्मकता की तारीफ की…

 

नईदिल्ली (ए)। देशभर में लोकसभा चुनाव की बयार चल रही है।  इस बीच तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक एनिमेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को पीएम मोदी ने खुद भी एक्स पर शेयर किया और इस वीडियो को बनाने वाले की रचनात्मकता की तारीफ की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पर बनाए गए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि आप सभी की तरह मुझे भी अपना डांस देखना अच्छा लगा। उन्होंने एक्स पर वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि चुनावी के समय में ऐसी रचनात्मकता देखना सचमुच आनंददायक है।

पीएम मोदी ने जिस वीडियो को एक्स पर शेयर किया है, उसे @Atheist_Krishna नाम के यूजर द्वारा पोस्ट किया गया है। यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि यह वीडियो इसलिए पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि मुझे इसके लिए गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।

बता दें कि इस बार आम चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर कई नेताओं के डीप फेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वीडियो वायरल हो रहे हैं। नेताओं द्वारा आपत्ति दर्ज करने के बाद इन्हें वायरल करने वालों के खिलाफ चुनाव आयोग और पुलिस की साइबर सेल द्वारा एक्शन भी लिया जा रहा है।

 

 

Related Posts