BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

तीसरे चरण के लिए मतदान आज: 12 राज्यों की 93 सीटें 1352 उम्मीदवार, इन दिग्गजों की किस्मत का फैसला करेगी जनता

तीसरे चरण में कुल 1,332 उम्मीदवारों की किस्मत तय होगी. 93 लोकसभा सीटों में से अकेले 82 सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशी उतारे हैं…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव के दो चरणों का मतदान संपन्न हो गया है, अब तीसरे चरण के लिए मंगलवार (7, मई) को वोट डाले जाएंगे. तीसरे चरण में गुजरात की सभी 25 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा कर्नाटक की 14 और उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान होगा. बता दें कि अब तक देश की 190 लोकसभा सीटों पर मतदान हो गया है. तीसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग होनी है. आइये जानतें है, कितने बजे मतदान शुरू होगा और कहां कैसे इंतजाम हैं।

दरअसल, 12 राज्यों की 93 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू होगी. गुजरात की (25 सीटों), उत्तर प्रदेश (10), महाराष्ट्र (11),  असम (4), बिहार (5), छत्तीसगढ़ (सात), गोवा (2), कर्नाटक (14), मध्य प्रदेश (8), पश्चिम बंगाल (4), दादरा-नगर हवेली और दमन और दीव की 1-1 सीटों पर मतदान होगा. यहां बताने वाली बात यह है कि गुजरात की 26 में से एक सीट पर प्रत्याशी निर्विरोध चुना गया है. इस वजह से गुजरात की 25 सीटों पर ही वोट डाले जाएंगे।

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तीसरे चरण के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर रवाना कर दिया है. साथ ही पोलिंग बूथ पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कड़ी है. इसके अलावा जिन लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी, वहां स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. साथ ही सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।

तीसरे चरण में कुल 1,332 उम्मीदवारों की किस्मत तय होगी. 93 लोकसभा सीटों में से अकेले 82 सीटों पर बीजेपी ने प्रत्याशी उतारे हैं. इसके बाद बसपा के 79 और कांग्रेस के 68 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें गुजरात की 25 सीटों पर  सबसे अधिक 266 उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रधानमंत्री मोदी तीसरे चरण में वोट डालेंगे. पीएम मोदी मंगलवार सुबह 7:30 बजे निशान विद्यालय, रानिप में वोट डालेंगे. इसके अलावा गांधीनगर लोकसभा से बीजेपी के उम्मीदवार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मतदान करेंगे, वह 9:15 बजे नारायण पुरा में बने एक मतदान केंद्र पर वोट करेंगे।

दरअसल, तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में कर्नाटक का सेक्स स्कैंडल कांड, आरक्षण और आतंकवाद का मुद्दा हावी रहा. दूसरे चरण की वोटिंग के बाद ही जेडीएस से निष्कासित नेता प्रज्वल रेवन्ना के कुछ अश्लील वीडियो सामने आए, जिस पर सियासत तेज हो गई. इस मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला. वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरक्षण वाले बयान से जुड़े फेक वीडियो मामले में भी काफी राजनीति हुई. इसकी आंच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी तक पहुंची।

बता दें कि तीसरे चरण में कई वीआईपी सीटों पर मतदान होना है. इनमें अमित शाह, डिंपल यादव, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान, सुप्रिया सुले और कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं, इनकी किस्मत का फैसला जनता करेगी।

Related Posts