BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईदेश-दुनियाफीचर्ड

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती,अंतिम तिथि 9 अप्रैल..

नईदिल्ली। जिन युवाओं को सरकारी नौकरी की तलाश है, नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) ने वैकेंसी निकाली हैं। NALCO ग्रेजुएट इंजीनियर के 120 पदों पर भर्तियां करेगा। इनमें सिविल, मैकेनिकल, केमिकल, माइनिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरों के पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 अप्रैल 2020 है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

पद का नाम 
ग्रेजुएट इंजीनियर

कुल पदों की संख्या
120 पद

योग्यता
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में बैचलर डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार के अंक 65 फीसदी से कम नहीं होने चाहिए।

उम्र सीमा
अधिकतम उम्र 30

इस आधार पर होगा चयन
उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों के चयन के लिए इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को उनके गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है। इसके अलावा अन्य और डिपार्टमेंट के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस सिर्फ 100 रुपये है।

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार NALCO की ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, इसके अलावा नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से भी आवेदन किया जा सकता है।

नोट: आवेदन करने से पूर्व पूरी जानकारी सम्बंधित संस्थान से ले लेवे..

Related Posts