रायबरेली से नामांकन करने के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर किया है…
रायबरेली (ए)। नामांकन करने के बाद कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था। मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है। अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरा परिवार हैं और मुझे ख़ुशी है कि 40 वर्षों से क्षेत्र की सेवा कर रहे किशोरी लाल जी अमेठी से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में, मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं। मुझे विश्वास है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं।’
राहुल गांधी के पास 20.29 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है तो दिनेश की हैसियत 4.51 करोड़ है। यह दीगर बात है कि दिनेश की हैसियत पांच साल में 1.55 करोड़ बढ़ी है। 2019 में उनकी हैसियत 2.96 करोड़ थी। उनके नाम पिस्टल, रायफल हैं। 2019 में दिनेश के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, सड़क जाम समेत तीन मुकदमे विचाराधीन थे, लेकिन वर्तमान में एक भी मामला नहीं है। दो लग्जरी गाड़ियों में अब एक ही बची है।
लोकसभा चुनाव में भाजपा से पर्चा दाखिल करने वाले दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है। 10 साल में भाजपा प्रत्याशी ने 65 लाख से अधिक की आय का रिटर्न भरा है। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने अपने शपथपत्र में मुकदमे का जिक्र किया है। मिली सजा के बारे में भी स्पष्ट किया है। लग्जरी वाहनों से चलने वाले राहुल के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास 49 लाख रुपये से अधिक की देनदारी भी है।
कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी की वर्तमान में हैसियत
आज सुबह ही राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली से फुरसतगंज पहुंचे। वहां से अमेठी होते हुए रायबरेली आए। रायबरेली के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पूजा करने के बाद राहुल का नामांकन जुलूस निकला। भारी भीड़ इस जुलूस में शामिल रही। पहले राहुल गांधी को इस पूजा में शामिल होना था और एक रथनुमा खुले ट्रक में सवार होकर नामांकन करने जाना था लेकिन नामांकन में देर होता देख वह सीधे अपनी बंद गाड़ी से ही निकल गए।















