दुर्ग। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत लोकसभा क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग के लिए विधानसभाओं में उपयोग होने वाले ई.व्ही.एम. मशीनों के अतिरिक्त बैलेट यूनिट का प्रथम रेंडमाइजेशन ऑब्जर्वर एस.बी. शेट्टेनवर (आईएएस) और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी की मौजूदगी में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे एवं अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर लवकेश कुमार ध्रुव, ए.आर.ओ. सोनल डेविड, दीपक निकुंज, मुकेश रावटे, महेश गुप्ता सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ परिचर्चा सह प्रशिक्षण 29 अप्रैल को: लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु संसदीय निर्वाचन क्षेत्र दुर्ग के लिए नियुक्त समान्य प्रेक्षक की अध्यक्षता में माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ परिचर्चा सह प्रशिक्षण का आयोजन 29 अप्रैल 2024 को पूर्वान्ह 11.30 बजे लोक निर्माण विभाग के सभा कक्ष में किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को संबंधित विधानसभा के समस्त माइक्रो ऑब्जर्वर सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।
मतदाता जागरूकता के होर्डिंग और एडवरटाइजिंग के लिए बनी सहमति: लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत विगत 27 अप्रैल को मतदाता जागरूकता के होर्डिंग के लिए नगर निगम और एडवरटाइजिंग एजेंसी के साथ बैठक ली गई जिसमें नगर निगम एण्ड एडवरटाइजिंग एजेंसीज ने 1 मई से 7 मई तक मतदान अपील के होर्डिंग्स लगाने की सहमति दी। साथ ही दोनों के द्वारा सहमति दी गई कि जिन संस्थानों द्वारा मतदान के पश्चात डिस्काउंट दिया जा रहा है। उन्हें उक्त अवधि के लिए मांग पर फ्री में एडवरटाइजिंग स्पेस उपलब्ध कराया जाएगा।
डाटा एंट्री ऑपरेटर की लगाई गई ड्यूटी: लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अरविन्द कुमार एक्का के निर्देशन में विधानसभा दुर्ग शहर-64 के निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान दिवस को एनकोर साफ्टवेयर एवं अन्य कम्प्यूटर कार्यो के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर नितेश कुमार गुप्ता की ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाई गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
















