भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर नजर आया! प्रातः से निगम प्रशासन के आला अधिकारी अलग-अलग वाहनों में तथा उड़नदस्ता एवं तोड़फोड़ दस्ता की टीम ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और जो दुकान खुले हुए थे उन्हें जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील करते हुए दुकानें बंद रखने कहा गया! माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान पर जनता कर्फ्यू को सफल बनाने निगम क्षेत्र के विभिन्न व्यापारिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने भी अपनी सहमति प्रदान की थी नतीजन आज दुकाने स्वत: बंद रखी गई सड़कों एवं गलियों पर सन्नाटा पसरा रहा तथा लोग घरों से बाहर नहीं निकले! भिलाई निगम के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, उपायुक्त अशोक द्विवेदी एवं तरुण पाल लहरें, निगम के समस्त जोन आयुक्त एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सहित उड़नदस्ता एवं तोड़फोड़ दस्ता की टीम ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण जनता कर्फ्यू को लेकर किया!
50,000 से अधिक पंपलेट का होगा वितरण जन जागरूकता के तहत कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी किए गए एडवाइजरी के तहत निगम भिलाई द्वारा पंपलेट का वितरण एवं चस्पा करने का कार्य किया जा रहा है तथा 50 हजार से अधिक पंपलेट का वितरण निगम क्षेत्र में किया जाएगा साथ ही प्रमुख स्थलों एवं घरों के सामने भी चस्पा किया जाएगा ताकि लोगों में अधिक से अधिक जागरूकता लाई जा सके।
वाहनों में 5:00 बजे बजाया गया सायरन निगम क्षेत्र के वाहनों में सायरन की व्यवस्था की गई है जिसे ठीक 5:00 बजे सभी क्षेत्रों में चलाया गया।









