BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

एर्नाकुलम एक्सप्रेस से आये यात्री से चेकिंग के दौरान 7.50 लाख रुपए नगद बरामद, आयकर विभाग को दी गई सूचना

रायपुर। आज दिनाँक 22.04.2024 मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर संजय कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में मंदिर हसोद टास्क टीम की प्रभारी तरुणा साहू के सहयक उप.निरीक्षक नरेंद्र और प्रधान आरक्षक बीएल यादव द्वारा गाडी संख्या 22815 एर्नाकुलम एक्स्प्रेस से आये यात्रियों को प्लेटफॉर्म 01 में जांच के दौरान कर बाहर जाते हुए एक व्यक्ति को सीढ़ी के पास रोका गया।

नाम पता पूछने पर महेश पंजवानी पिता भोजमल पंजवानी उम्र 45 वर्ष निवासी महाशक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा जिला बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़) बताया उसके पास रखे काले रंग बैग के बारे में पूछने पर बैग में कैश होना बताया और कैश ₹750000 ( सात लाख पचास हज़ार) होना बताया।

उक्त कैश ले जाने के संबंध में कागजात की मांग करने पर मौके पर कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। उक्त जानकारी अविलंब वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुये उक्त व्यक्ति को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया गया।

जहां अविलंब उडन दस्ता विधानसभा रायपुर उत्तर क्षेत्र के उडनदस्ता के कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी मेम को जानकारी दिया गया।

उक्त सूचना पाकर उडनदस्ता टीम रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर में पहुंचकर उक्त कैश ₹750000 को उपस्थित गवाहों के समक्ष गिनती कर मौके पर उडनदस्ता कार्यपालक मजिस्ट्रेट दीप्ति तिवारी द्वारा जप्ती की कार्यवाही कर अपने कब्जे में लिया गया।

तथा जप्ती एवं कार्यवाही की सूचना डिप्टी डायरेक्टर आयकर 2 नया रायपुर को मेल के माध्यम से सूचित किया गया।

Related Posts