BREAKING

Uncategorised

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 एवं सीसीटीएनएस में कार्यरत कर्मचारियों की ली बैठक

रायपुर। दिनांक 06.10.2020 को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा रायपुर जिले के थानों के डाॅयल 112 एवं सी.सी.टी.एन.एस. में कार्य करने वाले समस्त कर्मचारियों की बैठक ली गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तारकेश्वर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन नसर सिद्धकी एवं थानों के डाॅयल 112 एवं सी.सी.टी.एन.एस. में कार्य करने वाले समस्त पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा डाॅयल 112 में कार्य करने वाले कर्मचारियों को शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत का त्वरित निराकरण करने के साथ – साथ डाॅयल 112 को और अधिक से अधिक एक्टिव बनाने संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव व निर्देश दिये गये तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट शब्दों में कहा गया कि डाॅयल 112 में कार्य करने वाले कर्म. के विरूद्ध यदि किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है और जांच में शिकायत प्रमाणित पायी जाती है तो ऐसे कर्म. के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्म. को उचित ईनाम भी दिया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर को इसकी पुनः समीक्षा करने के निर्देश दिये गये तथा इसके जो स्टापेज है उनकी समीक्षा थाना प्रभारियों के साथ मिलकर किया जाए जिससे डाॅयल 112 को और भी सक्षम और कार्यकुशल बनाया जा सके। इसी प्रकार सी.सी.टी.एन.एस. में कार्य करने वाले कर्मचारियों को वर्ष 2001 से 2005 तक की सभी डाटा को जल्द जल्द इंट्री करने, रोजनामचा की डाटा entry समय पर अनिवार्य रूप से करने, विवेचकों से केस डायरी लेकर समय पर सी.सी.टी.एन.एस. में इंट्री करने के निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा यह भी कहा गया कि सी.सी.टी.एन.एस. की माॅनिटरिंग नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालयों से की जाएगी। नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना के आॅकड़ों में अंतर न हो तथा आंकड़ो की इंट्री सही-सही और समय पर करें जिससे आॅकड़ो में विरोधाभाष ना आये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षके द्वारा सी.सी.टी.एन.एस. में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्म. को उचित ईनाम से पुरस्कृत करने भी कहा गया।

Related Posts