बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर, अति.पुलिस अधीक्षक बेमेतरा विमल कुमार बैस,उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रामकुमार बर्मन के द्वारा थाना खम्हरिया के अपराध क्रमांक 124 /2020 धारा 366,376,506 भादवि में आरोपी के पता तलास हेतु थाना खम्हरिया प्रभारी को मार्गदर्शन प्राप्त हुये थे।
थाना खम्हरिया प्रभारी एवं थाना स्टाफ द्वारा आरोपी के पता तलास हेतु मुखबिर लगाया गया था आरोपी पता तलास के दौरान दिनांक 05.10.2020 को थाना खम्हरिया क्षेत्र के रहने वाले आरोपी बुधारू दास पिता जोहर दास सतनामी जिला बेमेतरा को पकडा गया। आरोपी द्वारा दिनांक 13.09.2020 को जब पीडिता अपने बच्चे को लेकर अपने घर से निकल कर गली के तरफ जा रही थी उसी समय आरोपी मोटर सायकल में आया व कहा जा रही हो चलो तुमको छोड देता हु कहकर मोटर सायकल में बिठा लिया व मोटर सायकल तेजी से चलाते हुये गांव से दुसरे गांव ले गया और रात्रि में जब पिडिता अपने बच्चे के साथ सो रही थी तब आरोपी द्वारा पीडिता के बच्चे को और पीडिता को मारने की धमकी देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण किया। आरोपी बुधारू दास पिता जोहर दास सतनामी जिला बेमेतरा थाना खम्हरिया क्षेत्र का रहने वाला ने उक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में सउनि के.आर. उइके, सउनि कमलेश पाल, प्र. आर. सुरेन्द्र तिवारी, आर. नुरेश वर्मा, अर्जुन ध्रुव, लव कुमार यादव एवं प्र. आर. अरविंद शर्मा, आर. रविन्द्र तिवारी, रामेश्वर मांडले, ज्ञानेश्वर शुक्ला, सायबर सेल से आर. लोकेश सिंह, पंचराम घोरबंधे, विक्रम सिंह एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनी भुमिका रही है।






