BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रशिक्षु IAS डॉ. एम भार्गव ने सहायक कलेक्टर के रूप में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को दी ज्वाइनिंग

दुर्ग। जिला प्रशासन दुर्ग को एक और प्रशिक्षु आईएएस मिला है। डॉ. एम. भार्गव ने सहायक कलेक्टर के रूप में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को आज अपनी ज्वाइनिंग दी।

गौरतलब है कि इन्होंने अपनी तेलंगाना के खम्मम जिले से बीडीएस की डिग्री ममता डेंटल कॉलेज से प्राप्त की है।

मूलतः तेलंगाना राज्य के रहने वाले डॉ. एम. भार्गव वर्ष 2023 बैच की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी है।

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने डॉ. एम. भार्गव का स्वागत कर प्रशासनिक परम्परा का निर्वहन किया।

उन्होंने एम. भार्गव को नये कर्तव्य पथ पर पदार्पण करने के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

Related Posts