पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त पुलिस टीम कों प्रशस्ति पत्र एवं कैश रिवॉर्ड देकर किया गया उत्साहवर्धन…त्वरित कार्यवाही के माध्यम से आमनागरिकों का विश्वास हासिल करने, आरोपियों पर सख़्ती के साथ कार्यवाही कर रही हैं पुलिस…
सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर संदेहियो/आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे थाना गांधीनगर अंतर्गत पुलिस टीम कों दो दिन पूर्व सूचना मिली कि भूपेंद्र सिंह उर्फ़ पप्पू नमक युवक बढ़नीझरिया की ओर अवैध देशी कट्टा रखकर मोटर सायकल मे घूमकर अवैध देशी कट्टा लहराकर आमनागरिकों कों भयभीत कर बढ़नीझरिया रोड तरफ घूम रहा हैं।
उक्त मामले मे थाना गांधीनगर एवं विशेष पुलिस टीम की सक्रियता से मामले के आरोपी भूपेंद्र सिंह उर्फ़ पप्पू की घेराबंदी कर मय अवैध देशी कट्टा सहित घटना मे प्रयुक्त वाहन जप्त कर संवेदनशीलता के साथ सख़्ती से त्वरित कार्यवाही की गई।
मामले मे पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी की तत्काल गिरफ़्तारी की गई थी, उपरोक्त मामले मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा उपरोक्त पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन हेतु आज दिनांक कों पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे उपरोक्त पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों बुलाकर नगद ईनाम एवं प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
साथ ही पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों भविष्य मे भी संवेदनशीलता के साथ बेहतर कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा थाना गांधीनगर मे पदस्थ सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, आरक्षक अतुल सिंह, आरक्षक पंकज लकड़ा, साइबर सेल मे पदस्थ आरक्षक सत्येन्द्र दुबे, आरक्षक संजीव चौबे,आरक्षक मनीष सिंह, आरक्षक जितेश साहू कों प्रशस्त्री पत्र एवं कैश रिवॉर्ड प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
















