BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

पीएम मोदी को मां की अश्लील गाली देने वाला आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार की आमसभा में दी थी गाली

आमसभा के दौरान अश्लील गाली गलौज करने वाला युवक गिरफ़्तार…थाना मस्तूरी में युवक के विरूद्ध हुई FIR

बिलासपुर। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक बीपी सिंह द्वारा आज थाना मस्तूरी आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल दिनांक 13 अप्रैल 2024 को थाना मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदौरा में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार का आमसभा कार्यक्रम था।

जिसके समाप्त होने के बाद कन्हैया कुमार द्वारा मीडिया को दी जा रही बाइट के दौरान वहां उपस्थित अरविंद सोनी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करने और उसके द्वारा लोक प्रशांति भंग करने की नीयत से मां की अश्लील गाली दी गई।

जिसका वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर थाना मस्तूरी में आवेदक की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अप क्र. 184/24 धारा 294, 504 भा.द.वि. का अपराध पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की गई है।

आरोपी- अरविंद कुमार सोनी पिता ताराचंद सोनी उम्र 26 वर्ष।

 

Related Posts