BREAKING

Uncategorised

युवती को मोबाईल पर अश्लील गाली-गलौज करने वाले 03 युवक गिरफ्तार

बेमेतरा। दिनांक 05.09.2020 को प्रार्थीया थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 04.09.2020 को प्रार्थीया के मोबाईल नम्बर पर किसी अज्ञात मोबाईल धारक द्वारा अलग – अलग नम्बर से अलग – अलग समय में कॉल करके गंदी – गंदी गालिया देकर अश्लील शब्दो का प्रयोग किया। जिससे प्रर्थिया को काफी मानसिक प्रताडना हुई। कि रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 509 (ख) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस एवं एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा एवं थाना स्टाफ द्वारा विवेचना के दौरान दिनांक 04.10.2020 को थाना बेमेतरा क्षेत्र के रहने वाले आरोपी 1. कृष्णा कुमार ऊर्फ टिन्गु पिता लक्ष्मीचंद्र घृतलहरे उम्र 18 साल 2. नारायण ऊर्फ पिलू यदू पिता भगवती यदु उम्र 20 साल एवं 3. थाना पांडातराई क्षेत्र के रहने वाले हेम कुमार ऊर्फ निलेश बघेल ऊर्फ गब्बू बघेल पिता संतराम बघेल उम्र 21 साल को पकडा गया। तीनो आरोपियो से उक्त घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये। उपरोक्त तीनो आरोपियो से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त कर प्रकरण में आरोपियो के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध पाये जाने से तथा विवेचना के दौरान पीडिता नाबालिक होने पर प्रकरण में धारा 11 (4), 12 पाक्सो अधिनियम जोडी गई। आरोपियो के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समय सदर में गिरफ्तार कर आज दिनांक 05.10.2020 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेमेतरा निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्र. आर. प्रदीप तिवारी, आर. संदीप साहू, आर. जितेन्द्र वर्मा, आर. हेमंत वर्मा एवं अन्य थाना स्टाफ का सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts