BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शासकीय कार्य में बाधा डालकर पटवारी से मारपीट, गाली- गलौच और जान से मारने की धमकी देने वाले फरार दो आरोपी गिरफ्तार

शासकीय कार्य में बाधा डालकर पटवारी को मारपीट, गाली, गलौच, जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपियों को कूटराबोर पामगढ़ से मल्हार पुलिस ने किया गिरफ़्तार…

 

बिलासपुर। प्रार्थी राजकमल चंद्राकर पटवारी बिनैका ने दिनांक-22/02/2024 को चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.02.2024 को तहसीलदार मस्तूरी के लिखित आदेशानुसार ग्राम बिनैका मौका जांच, नक्शा सुधार हेतु गया था आरोपियों के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मां बहन की गंदी गाली गलोच, मारपीट धक्का मुक्की तथा जान से मारने की धमकी देने पर प्रार्थी पटवारी की लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 102/2024 धारा 186, 332, 353, 294, 323, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था।

आरोपीगण घटना के बाद से फरार चल रहे थे जिसे आज दिनांक 12.4.2024 को पामगढ़ कूटरबोर जिला जांजगीर चांपा में पकड़कर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया।

दोनो आरोपियो शिवा सोनी और अतिबल डहरिया के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाह में चौकी प्रभारी मल्हार विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक प्रेम प्रकाश कुर्रे, आरक्षक श्याम लाल सोनवानी का सराहनीय योगदान रहा।

नाम आरोपी: 1 शिव कुमार उर्फ शिवा सोनी पिता स्व. बिसाहू सोनी उम्र 34 साल निवासी बिनैका चौकी मल्हार थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

2 अतीबल डहरिया पिता राधेलाल डहरिया उम्र 32 साल निवासी बिनैका चौकी मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छग.

Related Posts