BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर एवं एसपी ने डोंगरगढ़ नवरात्रि मेला का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

राजनांदगांव। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं एसपी मोहित गर्ग द्वारा चैत्र नवरात्रि पर्व में माँ बम्लेश्वरी मंदिर एवं मेला व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया निरीक्षण दौरान माँ बम्लेश्वरी देवी जी का दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त कर मेला व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारियों को ड्यूटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर रोपवे का निरीक्षण कर रोपवे में कार्यरत कर्मचारियों को मेन्टनेस के संबंध में आवश्यक हिदायत दिया गया।

बैठक में पार्किंग व्यस्था को लेकर पार्किंग संचालकों को दी गई आवश्यक दिशा-निर्देश: चैत्र नवरात्रि पर्व में माँ बम्लेश्वरी देवी जी के दर्शन हेतु डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये आज दिनांक- 11.04.2024 को थाना परिसर डोंगरगढ़ में, एसडीओपी आशिष कुंजाम, तहसीलदार मुकेश ठाकुर, नगर पालिका सीएमओ चन्द्रकान्त शर्मा, नायब तहसीलदार विजय साहू, एवं थाना प्रभारी डोंगरगढ़ सी0आर0 चन्द्रा द्वारा मेला में पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध करानें वाले संचालकों का मीटिंग लिया गया।

मीटिंग में नगर पालिक परिषद अध्यक्ष डोंगरगढ़ सुदेश मेश्राम भी शामिल हुये। मीटिंग में पार्किंग व्यवस्था को लेकर विभिन्न प्रकार के आवश्यक चर्चा कर पार्किंग संचालको से सुझाव प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर पार्किंग व्यवस्था हेतु राशि दोपहिया वाहन- 10/-रू0, चारपहिया वाहन- 100/-रू0 एवं बस एवं अन्य वाहन के लिये 150/-रू0 का पार्किंग शुल्क राशि तय कर पार्किग स्थल में रेट लिस्ट बोर्ड लगाने, रसीद देने, पार्किंग स्थल में सीसीटीव्ही कैमरा लगाने, पार्किंग स्थल पर संचालक का नाम नंबर लेख करने, किसी भी दर्शनार्थी से पार्किंग के नाम पर निर्धारित राशि से ज्यादा अवैध वसुली नहीं करने संबंधी समझाईस दिया गया है।

नवरात्रि मेला में चोर, पॉकेटमार, चाकुबाज एवं असमाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर: चैत्र नवरात्रि पर्व वर्ष- 2024 में पुलिस विभाग द्वारा दर्शनार्थियों के सुरक्षा व्यवस्था/शांति व्यवस्था/कानुन व्यवस्था/यातायात, पार्किंग व मेला व्यवस्था हेतु अधिक से अधिक पुलिस बल तैनात कर चोर, पॉकेटमार, चाकुबाज एवं अन्य असमाजिक तत्वों पर पुलिस कड़ी निगरानी रखी है।

इसी तारतम्य मे दिनांक- 11.04.2024 को डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा नीेचे मंदिर मेला ग्राउण्ड डोंगरगढ़ के पास चाकु लेकर घुम रहे दीपेश दीप उर्फ आयुष पिता सुशील दीप उम्र- 18 साल 02 माह निवासी गंजपारा उत्कल कॉलोनी वार्ड नंबर 37 दुर्ग थाना कोतवाली दुर्ग छ0ग0 को घेराबंदी कर चाकु के साथ रंगेहाथ पकड़कर आरोपी के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

Related Posts