BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

दुष्कर्म का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार: पीड़िता हुई गर्भवती तो दवाई खिलाकर कराया गर्भपात, पुनः गर्भवती होने और शादी से इंकार करने पर कराया अपराध दर्ज

आरोपी द्वारा पीड़िता से शादी करने का झांसा देकर लगातार करता रहा दुष्कर्म…आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी से किया इंकार…आरोपी द्वारा वर्ष 2019 से लगातार पीड़िता के साथ करता रहा दुष्कर्म…रोपी के कृत्य से पीड़िता हुई गर्भवती…

सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् मामले के आरोपियों को धरपकड़ एवं गिरफ्तारी कार्यवाही तेजी से की जा रही है। इसी क्रम में थाना दरिमा पुलिस के द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी गई है।

दिनांक 08/04/2024 को प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, कि पीड़िता के घर पड़ोसी आरोपी संतोष सिंह का आना जाना लगा रहता है, और पीड़िता से बातचीत होते रहता था। इसी बीच आरोपी संतोष सिंह के द्वारा वर्ष 2019 में पीड़िता को बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म का अंजाम देता रहा।

इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई थी, जिससे आरोपी द्वारा दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया गया था। पुनः आरोपी के कृत्य से पीड़िता गर्भवती हो गई, जब इसकी जानकारी पीड़िता शादी करने के लिए बोली तो आरोपी संतोष सिंह इंकार कर दिया। जिसपर आरोपी का यह कृत्य सदर धारा 376(2)(एन), 313 भादसं का अपराध पाये जाने से उसके विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

मामला पंजीबद्व उपरांत आरोपी संतोष सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी दरिमा जिला सरगुजा छ.ग. का पता-तलाश किया जाकर पकड़ा गया एवं उसके विरूद्व वैधानिक एवं गिरफ्तारी कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।

मामला पंजीबद्व उपरांत आरोपी संतोष सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी दरिमा जिला सरगुजा छ.ग. का पता-तलाश किया जाकर पकड़ा गया एवं उसके विरूद्व वैधानिक एवं गिरफ्तारी कार्यवाही कर रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना दरिमा से उपनिरीक्षक सेतराम गहिर, सउनि दिलसाय कुजूर, आरक्षक अखिलेश यादव, अभय चौबे, शरद राजवाडे़ राजकुमार जायसवाल इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Related Posts