आज सोमवती अमावस्या और सूर्य ग्रहण का संयोग है. हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है. इस दिन स्नान, दान तथा अन्य धार्मिक कार्य किये जाते हैं. इस दिन पूर्वजों के पूजन का विधान है…
नईदिल्ली (ए)। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को लगने वाला है. धर्म और ज्योतिष में सूर्य ग्रहण से जुड़ी कई मान्यताएं हैं लेकिन विज्ञान में इस खगोलीय घटना को लेकर हमेशा उत्साह रहता है।
साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. कल लगने वाला सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात में 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा और मध्य रात्रि 2 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा.
वहीं अमेरिका के हिसाब से दोपहर के 2 बजकर 15 मिनट पर यह ग्रहण शुरू होगा. इस पूर्ण सूर्य ग्रहण की अवधि कुल 5 घंटे 10 मिनट की होगी।
वैसे तो इस सूर्य ग्रहण को ग्रीनलैंड, अमेरिका, दक्षिण प्रशांत महासागर, उत्तर अटलांटिक महासागर, आइसलैंड, पॉलिनेशिया समेत कई देशों में देखा जा सकेगा लेकिन अमेरिका के उत्तरी हिस्से में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण बिल्कुल साफ दिखाई देगा।
इसके लिए वहां विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका सूतक काल नहीं मान्य होगा।
अमेरिका में 8 अप्रैल को लगने वाले सूर्य ग्रहण को लेकर उत्साह के साथ-साथ एक डर का भी माहौल है. यहां के कई क्षेत्रों में आपातकाल का ऐलान कर दिया गया है. सूर्य ग्रहण के प्रभाव को लेकर हवाई यातायात और हवाई अड्डों पर भी चेतावनी जारी कर दी गई है।
ग्रहण के मद्देनजर अमेरिका में सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है. वहां के कई राज्यों में 8 अप्रैल को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
अमेरिका सरकार ने अपने नागरिकों से इस दिन घर में ही रहने की अपील की है ताकि सूर्य की हानिकारक किरणों से बचा जा सके. अमेरिका की सरकार ने लोगों से खाना और गैस जैसी जरूरी चीजों का स्टॉक करने को कहा है ताकि उस समय घर से बाहर न निकलना पड़े।
ग्रहणकाल में क्या नहीं करें
- ग्रहण का सूतक लगते ही देवी-देवताओं की मूर्ति स्पर्श न करें और न ही पूजा-पाठ करें.
- सूतक लगने से पहले भोजन पका लें और फिर भोजन,पानी और दूध-दही जैसी चीजों में तुलसी का पत्ता डाल दें.
- ग्रहणकाल के दौरान सुनसान जगह या शमशान आदि के आसपास नहीं जाना चाहिए.
- ग्रहण का सूतक लगते ही कोई भी शुभ या धार्मिक कार्य न करें.
किन देशों में दिखाई देगा पूर्ण सूर्य ग्रहण
कनाडा
उत्तरी अमेरिका
मध्य अमेरिका
दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग
पश्चिमी यूरोप पेसिफिक
मैक्सिको
अंटलांटिक
कोस्टा रिका
क्यूबा
आयरलैंड
डोमिनिका
फ्रेंच पोलिनेशियाऑ
जमैका
















