BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि निर्वाचन हेतु तैयारी प्रारंभ से ही प्रभावी तरीके से की गई हो तो निर्वाचन कार्य सुगमता से संपन्न होते हैं।

उन्होंने बस्तर जिले के जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आज आयोजित समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 को आपसी समन्वय से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं बाधारहित तरीके से संपादित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सुगम निर्वाचन हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दलों की रवानगी और वापसी की कार्ययोजना, संगवारी मतदान केंद्रों, मतदान दलों का प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की उपलब्धता सहित अन्य जरूरी विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में आईजी सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक ओपी पाल, कमिश्नर श्याम धावड़े और बस्तर आईजी सुंदरराज पी., बैठक में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस्तर, नारायणपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts