BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के पैर में गड़ा नुकीला कील, डॉक्टरों ने किया प्राथमिक इलाज

रायपुर। आज रेस्क्यू के दौरान रायपुर कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह को चोट लगी है. जूता से पार कर नुकीला लोहा उनके पैर में गड़ गया। मौक पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक उपचार किया।

ज्ञात हो कि आज गुढ़ियारी थाना इलाके में लगे भीषण अग्निकांड को लेकर पुलिस-प्रशासन सभी जुटे हुए है। इसी दौरान रायपुर कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह के पैर में नुकीला लोहा चुभ गया जिसकी वजह से उनके पैर में गंभीर चोट आ गई। फिलहाल कलेक्टर के पैर में ड्रेसिंग कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग लग गई है। दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है। पुलिस ने 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्ता ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है।

शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है इसके बाद ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फटने लगे। ये ट्रांसफॉर्मर गोदाम गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में है। आग करीब 4 घंटे से लगी है। फिलहाल सिर्फ एक हिस्से पर काबू पाया गया है।

जमीन में हजारों ट्रांसफॉर्मर रखे होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां गोदाम के दरवाजे पर ही रुक गई हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दूसरे हिस्से तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसके चलते गोदाम के अंदर आग कितनी दूरी तक फैली हुई है यह भी साफ नहीं हो पा रहा है।

गोदाम के एक हिस्से में तो आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन दूसरे हिस्से में अब भी तेज आग लगी हुई है। ये वही हिस्सा है जिसके पीछे कोटा इलाके की घनी बस्तियां हैं। फायर ब्रिगेड ने गोदाम के एक हिस्से में आग पर काबू पा लिया है। इसी हिस्से से अब फायर कंट्रोल टीम अंदर घुसकर आगे की आग को काबू पाने की कोशिश कर रही है।

Related Posts