BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

02 हार्ड कोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दोनों पर 08-08 लाख रुपए के ईनाम है घोषित

पुरूष नक्सली दक्षिण बस्तर डिवीजन व्यापक जनता/अग्र संगठन/छात्र संगठन इंचार्ज (DVCM ) के पद पर एवं महिला नक्सली दक्षिण बस्तर पीएलजीए बटालियन नंबर-01 कंपनी नंबर – 02 प्लाटून नंबर – 01 सेक्शन ‘‘बी’’ डिप्टी कमाण्डर(PPCM) के पद पर रही है सक्रिय…

छत्तीसगढ़ शासन की ”छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ तथा सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ”पूना नर्कोम अभियान’’(नई सुबह-नई शुरुआत) से प्रभावित होकर एवं अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार सुरक्षा कैम्प स्थापित किये जाने से किया गया आत्मसमर्पण…

 

नक्सलियों को आत्समर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी सुकमा , विशेष आसूचना शाखा सुकमा टीम तथा महिला नक्सली को आत्समर्पण हेतु प्रोत्साहित कराने में 212 वाहिनी सीआरपीएफ का भी रहा है विशेष प्रयास…

 

सुकमा। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, सुनीत कुमार राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा, अंरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक सुकमा, दीपक कुमार श्रीवास्तव , कमांडेंट 212 वाहिनी सीआरपीएफ के निर्देशन तथा निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, आकाश राव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा, उत्तम प्रताप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर्स के पर्यवेक्षण में छत्तीसगढ़ शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे

‘‘पूना नर्कोम अभियान’’ नई सुबह, नई शुरूआत तथा अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से प्रभावित होकर नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर नक्सली संगठन में दक्षिण बस्तर डिवीजन में सक्रिय 01 महिला सहित 02 हार्डकोर नक्सली क्रमशः (1) कलमू प्रकाश उर्फ सन्नु पिता स्व. बुधरू (दक्षिण बस्तर डिवीजन व्यापक जनता /अग्र संगठन/छात्र संगठन इंचार्ज (DVCM), ईनामी 08 लाख रूपये छ0ग0 शासन द्वारा) उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी बैनपल्ली टेकापारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा (छ0ग0), एवं 02. पेड़कम रीता पति पेड़कम नागेश उर्फ एर्रा (सीवायपीसी) (दक्षिण बस्तर पीएलजीए बटालियन नंबर 01 कम्पनी नंबर 02 प्लाटून नंबर 01 सेक्शन ‘‘बी’’ डिप्टी कमाण्डर (PPCM) ईनामी 08 लाख रूपये छ0ग0 शासन द्वारा) लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया साकिन मंगलगुड़ा थाना किस्टाराम वर्तमान निवासी साकलेर थाना किस्टाराम जिला सुकमा(छ0ग0) के द्वारा आज दिनांक 05.04.2024 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, अभिषेक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा एवं कृष्णकांत बाजपेयी, उप पुलिस अधीक्षक सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुलिस अधीक्षक सुकमा द्वारा कपड़ा, त्रिफल एवं प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।

उपरोक्त दोनों नक्सली को शासन की ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति’’ के तहत सहायता रााशि व अन्य सुविधाए प्रदाय कराये जायेंगें।

आत्मसमर्पित नक्सलियों का विवरण:-
नक्सली कलमू प्रकाश उर्फ सन्नु निवासी बैयनपल्ली टेकापारा थाना जगरगुण्ड़ा जिला सुकमा (छ0ग0)।
नक्सल संगठन में कार्यावधि:-
वर्ष 2007 माह जनवरी से वर्ष 2008 माह फरवरी तक नागाराम एलओएस सदस्य।
वर्ष 2008 माह मार्च से वर्ष 2009 माह मार्च तक तात्कालिन जगरगुण्ड़ा एरिया कमेटी इंचार्ज/एसीएम पापाराव का गार्ड।
धारित हथियार – 12 बोर।

वर्ष 2009 माह अप्रैल से 2013 माह दिसम्बर तक किस्टाराम एरिया कमेटी मोपोस टीम कमाण्डर।
नोट- वर्ष 2013 में पार्टी सदस्य से पदोन्नति कर एसीएम बनाने पर।
वर्ष 2014 से 2016 माह दिसम्बर तक गोलापल्ली एलओएस कमाण्डर (एसीएम)।
धारित हथियार – इंसास।

वर्ष 2017 माह जनवरी से वर्ष 2018 माह दिसम्बर तक किस्टाराम एरिया कमाण्ड इनचीफ(एसीएम)।

धारित हथियार – एसएलआर।
वर्ष 2019 माह जनवरी से वर्ष 2019 माह दिसम्बर तक गोलापल्ली एलओएस कमाण्डर (एसीएम)।
धारित हथियार – एसएलआर।
वर्ष 2020 माह जनवरी से 2020 माह दिसम्बर तक किस्टाराम एरिया कमाण्ड इनचीफ (एसीएम)।
धारित हथियार – एसएलआर।
नोटः- वर्ष 2020 माह दिसम्बर में एसीएम पद से पदोन्नति कर डीव्हीसीएम बनाने पर।
वर्ष 2021 माह जनवरी से अब-तक दक्षिण बस्तर डिवीजन व्यापक जनता/अग्र संगठन/छात्र संगठन इंचार्ज (डीव्हीसीएम)

धारित हथियार – एके-47।
नक्सली घटना/गतिविधियों का विवरण जिसमें शामिल रहा:-
(1) सिनेमपेंटा नक्सल डेरा में फायरिंग:- वर्ष 2013 में ग्राम सिनेमपेंटा पहाड़ी पर नक्सली अस्थाई कैम्प पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शािमल रहा। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुए।
(2). बुरूपाड़ नक्सल डेरा में फायरिंग:- वर्ष 2016 में ग्राम बुरूपाड़ गांव के पास नक्सली अस्थाई कैम्प पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा, उक्त घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ था।
(4). भेज्जी-कोत्ताचेरू एम्बुश:- वर्ष 2017 में ग्राम कोत्ताचेरू और भेजी मार्ग पर रोड़ आरोपी डयूटी में लगे जवानों पर पर एम्बुश लगाकर फायरिंग करने की घटना में शामिल रहा।

(3). बुरकापाल मुठभेड:- वर्ष 2017 में बुरकापाल के जंगल में रोड़ निर्माण कार्य के दौरान पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना मे शामिल रहा।
(3). रासातोंग नक्सल डेरा में फायरिंग:- वर्ष 2018 में ग्राम रासातोंग के जंगल में नक्सली अस्थाई कैम्प पर पुलिस- नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा। इस घटना में 02 नक्सली सदस्य मारे गये।
(4).बुर्कलंका नक्सल डेरा में फायरिंग:- वर्ष 2019 में ग्राम बुर्कलंका और पामलूर के बीच जंगल नक्सली अस्थाई कैम्प पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा। इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।

(7). मिनपा मुठभेड़:- वर्ष 2020 में ग्राम मिनपा के जंगल में पुलिस गस्त सर्चिंग पार्टी पर फायंरिग करने की घटना में शामिल रहा।
महिला नक्सली पेड़कम रीता पति पेड़कम नागेश उर्फ एर्रा (सीवायपीसी) निवासी मंगलगुड़ा थाना किस्टाराम।

नक्सल संगठन में कार्यावधि:-
वर्ष 2006 से 2009 तक इद्रावती एलओएस सदस्या।
धारित हथियार – खाली हाथ।
वर्ष 2010 से 2012 तक पीएलजीए बटालियन नंबर 01 कम्पनी 02 प्लाटून नंबर 02 सेक्शन ‘‘बी’’ सदस्या(PM)।
धारित हथियार – इंसास।
नोटः- वर्ष 2012 माह दिसम्बर में पार्टी सदस्या से पीपीसीएम पद पर पदोन्नति किया गया।
वर्ष 2013 से अब-तक पीएलजीए बटालियन नंबर 01 कम्पनी नंबर 02, प्लाटून नंबर 02 सेक्शन ‘‘ए’’ की कमाण्डर (PPCM)।
धारित हथियार – इंसास।

निम्नलिखित घटनाओं/गतिविधियों में सम्मिलित रही:-
(1). ताडमेटला एम्बुश:- वर्ष 2010 में ग्राम ताड़मेटला के जंगल में एम्बुश लगाकर फोर्स पर फायरिंग करने की घटना में शामिल रही थी। इस घटना मे 08 नक्सली मृत एवं 04 नक्सली सदस्य घायल हुए।
(2). पोटकपल्ली मुठभेड़:- वर्ष 2014 में ग्राम पोटकपल्ली के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रही थी। इस 01 नक्सली घायल हुआ।
(3) पिड़मेल मुठभेड़:- वर्ष 2015 में पिड़मेल के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल रही थी। इस 01 नक्सली सदस्य घायल हुआ।
(4). कोमलपाड़ मुठभेड़:- वर्ष 2015 में ग्राम कोमलपाड़ के जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल थी। उक्त घटना में 01 नक्सली घायल हुआ।

Related Posts