भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू के लिए अपनी सहमति जताई है! नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री जी ने कल दिनांक 22 मार्च 2020 को समय प्रातः 7:00 बजे से 9:00 बजे तक जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है जिसके समर्थन में भिलाई क्षेत्र के व्यापारिक संगठन सामने आ रहे हैं! समाज कल्याण विभाग के अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के संस्थापक रविशंकर जी ने भी अपने अनुयायियों को जनता का कर्फ्यू का पालन करने कहा है! प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी के क्षेत्रीय प्रमुख आशा दीदी, गायत्री परिवार के समन्वयक एसपीसी सिंह, युवा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अजय भसीन, भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार डागा, लाफिंग क्लब के प्रमुख दीपक साहू, सर्व ब्राह्मण समाज के रतन तिवारी, नेहरू नगर एसोसिएशन के महासचिव देवेंद्र भाटिया, जैन समाज के मानव सेवा परिषद के समन्वयक प्रदीप जैन बाकलीवाल, सिख पंचायत के सुखबीर सिंह ब्रोका एवं अन्य लोगों ने जनता कर्फ्यू का पालन करने अन्य लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश प्रसारित कर रहे हैं।









