BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पत्नी के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने वाला आरोपी पति और छेड़छाड़ करने वाला आरोपी ससुर गिरफ्तार

पुलिस द्वारा अप्राकृतिक शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले आरोपी पति तथा छेड़छाड़ करने वाले आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

बालोदबाजार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा अपराध रोकथाम एवं घटित अपराधो में त्वरित कार्यवाही कर दोषियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने दिये दिशा निर्देश के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा आशीष आरोरा के मार्गदर्शन में थाना हथबंद के अपराध क्रमांक 74/2024 धारा 377, 354,354(क),323,506,34 भादवि के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण की पीडिता (आरोपी की पत्नी) के लिखित आवेदन दिया की उसका पति अप्राकृतिक सेक्स किया और उसके ससुर ने उनके साथ छेड़खानी की, जिस पर दिनांक 01-04-24 को थाना सिमगा में थाना प्रभारी सिमगा द्वारा उक्त धाराओ के तहत 0/2024 अपराध कायम किया गया।

मामला हथबंद थाना क्षेत्र का होने से अग्रिम विवेचना थाना हथबंद को प्राप्त होने पर थाना प्रभारी हथबंद निरीक्षक हेमंत पटेल द्वारा नंबरी अपराध कायम किया जाकर थाना हथबंद पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियो को हिरासत में लिया गया है।

विवेचना एवं जांच तस्दीक पर आरोपियों द्वारा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से दिनांक 02.04.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हेमंत पटेल, सउनि जगदेव कुमार साहू ,प्रधान आरक्षक भालचंद ध्रुव, आरक्षक विजय टोप्पो, भुवन वर्मा का विशेष योगदान रहा।

आरोपीयो के नाम: (1) राजू ओगरे (2) मालिकराम ओगरे.

Related Posts