BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

भिलाई। छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक दिनांक 30 मार्च को सुबह 11:00 बजे चालू की गई। बैठक ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज के यूनियन भवन में आयोजित की गई थी जिसमें ट्रांसपोर्ट नगर के सभी गणमान्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे इस बैठक में निर्णय लिया गया की सभी लोग इस यूनियन में अपनी सदस्यता ग्रहण करें।

एक जुटता का परिचय जब तक सभी लोग नहीं देंगे तब तक कोई भी सकारात्मक कार्य नहीं हो पाएगा बैठक का संचालन यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने किया तथा महत्वपूर्ण विषयों पर सबका ध्यान आकर्षित किया।

सब का विचार सुनने के बाद में यूनियन ने सबसे पहले संगठन के एकता व भाईचारे पर ध्यान देने का बात की गई, आर्थिक स्थिति से मजबूत छत्तीसगढ़ के धरती पर परिवहन से जुड़े हुए समस्त गाड़ी मालिक डर और भय से अपना व्यापार को कर रहे हैं इसका मुख्य कारण है कि हम अंगूर की गुच्छे से अलग हो चुके हैं जिसका कोई मोल भाव नहीं होता।

छत्तीसगढ़ के बाहर प्रदेशों को 4 जोन में बांटने का निर्णय लिया गया ताकि सभी जगह का रेट डिसाइड हो सके, चारों दिशाओं का रेट सभी लोगों से निवेदन किया गया कि आप सभी लोग किलोमीटर के हिसाब से रेट तय करें ताकि गाड़ी के साथ-साथ माल बनाने वाले कंपनी को भी राहत मिल सके।

इस पर चिंतन करने की आवश्यकता है बैठक में संगठन के संरक्षक प्रभुनाथ मिश्रा, दुर्गा पटेल, जगत राम, रायपुर से पधारे रणजीत सिंह वालिया, इंद्रपाल सिंह ,बल्लू भाई यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, सचिव सुरजीत सिंह सैनी कोषाध्यक्ष बलजिंदर सिंह सभी लोगों ने सबसे पहले संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

ट्रांसपोर्ट नगर का विकास को लेकर बात रखी गई सबसे बड़ी बात रही की हमारे बीच में लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल ससम्मान उपस्थित हुए तथा सभी लोगों से आशीर्वाद की कामना की, उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर को हर सुविधा मुहैया कराने का संकल्प लिया तथा सभी लोग कंधा से कंधा मिलाकर एक जड़ता का परिचय दें हम बहुत जल्द ट्रांसपोर्ट नगर का रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे।

इस बैठक में पार्षद बहलराम साहू, इंद्रजीत सिंह सैनी, पंकज सेठी, शंभूनाथ बैठा, सतीश अग्रवाल,रतन कुमार पोद्दार, पंकज सेठी, विनोद सिंह, गोपी अरोरा ,राजू अरोरा, जी एस मिश्रा, सुमित कुमार बैठा, अर्जुन सिंह, पाली, सिद्धार्थ बोरकर, अरुण कुमार बैठा, सतेन्द्र शर्मा के साथ-साथ भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

Related Posts