BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

ASP कीर्तन राठौर ने थानों में जप्तशुदा नशीले पदार्थो के नष्टीकरण के संबंध में समस्त थाना के प्रधान आरक्षकों की ली बैठक

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थानों में जप्तशुदा नशीले पदार्थो के नष्टीकरण के संबंध में समस्त थाना के प्रधान आरक्षक (माल मोहर्रिर) की आहूत की गई बैठक…

 

रायपुर। आज दिनांक 30.03.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर के समस्त थाना के प्रधान आरक्षक (माल मोहर्रीर) एवं रिडरों की बैठक ली गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से प्राप्त नशीलें पदार्थों के नष्टीकरण के संबंध में दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय से प्राप्त निर्देशों के संबंध में समस्त प्रधान आरक्षक (माल-मोहर्रिर) एवं रीडरों को थानों में जप्तशुदा नशीलें पदार्थो के नष्टीकरण हेतु की जाने वाली समस्त कार्यवाहियों के संबंध में जानकारी देते हुए

सभी प्रधान आरक्षक (माल-मोहर्रिर) को थानों में जप्तशुदा नशीलें पदार्थो की जानकारी तैयार कर वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द जप्तशुदा नशीलें पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts