BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

लोकसभा निर्वाचन कार्यों के निष्पादन के लिए निर्मित कक्षों का कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया निरीक्षण

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह आज कलेक्टर परिसर में निर्वाचन कार्यों के लिए संचालित शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। श्री सिंह ने नियंत्रण कक्ष, एमसीएमसी कक्ष, शिकायत कक्ष का अवलोकन किया।

एमसीएमसी सेल जाकर उन्होंने सोशल मीडिया विंग, प्रिंट मीडिया विंग, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विंग, वीडियो मीडिया विंग, की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी विश्वदीप, उप ज़िला निर्वाचन अधिकारी यू एस बन्दे और एडीएम देवेंद्र पटेल उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य विभाग रायपुर का अनोखा अन्दाज,अपने सील पर लिखाया मतदान जागरूकता संदेश: देश-प्रदेश में अभी लोक सभा चुनाव 2024 की तारीख़ो का ऐलान के साथ आदर्श आचार सहिता लागू है। आम नागरिक से लेकर अलग अलग संस्थाएँ मतदाता जागरूकता के लिए अपनी भूमिका निभा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान संपादित होना है जिमसे तृतीय चरण का मतदान 7 मई को होना है।

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा ने ओ पी डी रसीद पर लगने वाले सील में मतदान के लिए जागरूकता लाने अनोखा पहल किया है। सामुदायिक केंद्र आने वाले हर व्यक्ति के ओ पी डी स्लिप में लगने वाले सील में *7 मई 2024 को मतदान करें, फिर करें गुड फील* का संदेश अंकित करवाया है।

आइये मतदान करें अपने साथ अपने आस पास के लोग को भी करायें मतदान।

Related Posts