पूछताछ में खुलासा किया कि वह अपने सहयोगियों के साथ नकली भारतीय मुद्रा सिक्कों की ढलाई और आपूर्ति में शामिल था और अब तक अपने संपर्कों/लोगों को दिल्ली/एनसीआर और अन्य राज्यों के कुछ हिस्से में लगभग 20 लाख रुपये के नकली भारतीय सिक्कों की आपूर्ति कर चुका है…
नईदिल्ली (ए)। दिल्ली के शाहदरा इलाके में नकली भारतीय सिक्के बनाए जा रहे थे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली सिक्के बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों आकाश पुत्र रवि कुमार (27) व सर्वेश यादव पुत्र शिव (24) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.70 लाख रुपये के मूल्य के नकली सिक्के बरामद किए गए हैं। आरोपी 20 लाख रुपये के नकली सिक्के बाजार में सप्लाई कर चुके हैं। अयोध्या राम मंदिर के नकली सिक्के बनाने के लिए दो रंगों का इस्तेमाल किया जाता था।















