BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

22 मार्च को होगा IPL 2024 का रंगारंग आगाज: CSK-RCB मैच से पहले अक्षय-टाइगर समेत ये स्टार्स करेंगे परफॉर्म, जानिए पूरा शेड्यूल

वैसे तो IPL 2024 के दिन में होने वाले मैच का शुरू होने का समय दोपहर 3:30 बजे तय किया गया है, वहीं शाम को होने वाला मैच 7:30 बजे से शुरू होगा. चूंकि IPL 2024 के पहले दिन उद्घाटन समारोह भी होने वाला है, इसलिए CSK vs RCB मैच रात 8 बजे से शुरू करवाया जाएगा…

चेन्नई (ए)। 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज हो रहा है. पहला मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत होगी. चूंकि भारत में जल्द ही लोकसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं, इसलिए अभी तक IPL 2024 के केवल 21 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है।

IPL 2024 के उद्घाटन समारोह में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी मौजूद रहेंगे. आपको बता दें कि इन दोनों अभिनेताओं की नई फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना है. अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए अक्षय और टाइगर एक साथ परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे।

उनके अलावा भारत के जाने-माने संगीतकार ए आर रहमान और सोनू निगम भी इस उद्घाटन समारोह में शिरकत करने वाले हैं. उनका संगीत का परफॉर्मेंस बिना कोई संदेह एम ए चिदंबरम स्टेडियम में चार चांद लगाने वाला है. सोशल मीडिया पर स्टेडियम की तस्वीरें सामने आ रही हैं कि मैदान में रंगीन लाइट लगाई जा चुकी हैं. ये सभी फिल्मी सितारे स्टेडियम में मौजूद हजारों की संख्या में मौजूद दर्शकों के लिए समां बांधने के लिए पूरी तरह तैयार रहेंगे।

 

टीवी पर IPL 2024 को लाइव देखने वाले क्रिकेट प्रेमी Star Sports के चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में मैचों का लुत्फ उठा सकते हैं. अगर आप किसी एंड्रॉइड डिवाइस (मोबाइल, टैबलेट या टीवी) पर लाइव स्ट्रीम देखना चाहते हैं तो लाइव मैच Jio Cinema एप्लीकेशन पर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

IPL 2024 का शेड्यूल

22 मार्च, 2024- चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु –  रात 8 बजे

23 मार्च, 2024 – पंजाब किंग्स vs दिल्ली कपिटल्स – दोपहर 3:30 बजे

23 मार्च, 2024 – कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – शाम 7:30 बजे

24 मार्च, 2024 – राजस्थान रॉयल्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स – दोपहर 3:30 बजे

24 मार्च, 2024 – गुजरात टाइटंस vs मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे

25 मार्च, 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे

26 मार्च, 2024 – चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस – शाम 7:30 बजे

27 मार्च, 2024 – सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस – शाम 7:30 बजे

28 मार्च, 2024 – राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स – शाम 7:30 बजे

29 मार्च, 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स – शाम 7:30 बजे

30 मार्च, 2024 – लखनऊ सुपर जायंट्स vs पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे

31 मार्च, 2024 – गुजरात टाइटंस vs सनराइजर्स हैदराबाद – दोपहर 3:30 बजे

31 मार्च, 2024 – दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स – शाम 7:30 बजे

1 अप्रैल, 2024 – मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स – शाम 7:30 बजे

2 अप्रैल, 2024 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स – शाम 7:30 बजे

3 अप्रैल, 2024 – दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स – शाम 7:30 बजे

4 अप्रैल, 2024 – गुजरात टाइटंस vs पंजाब किंग्स – शाम 7:30 बजे

5 अप्रैल, 2024 – सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स – शाम 7:30 बजे

6 अप्रैल, 2024 –  राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – शाम 7:30 बजे

7 अप्रैल, 2024 – मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स – दोपहर 3:30 बजे

7 अप्रैल, 2024 – लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटंस – शाम 7:30 बजे

Related Posts