BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

देर रात कलेक्टर- एसएसपी एवं निगम आयुक्त सड़को पर: एसएसटी टीम से ली जानकारी, थाने का किया औचक निरीक्षण

रायपुर। मंगलवार देर रात को रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, एसएसपी संतोष सिंह और नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा, देर रात राजधानी की सड़कों पर निकल स्थिति का जायजा लिया।

बेमौसम हुई बारिश में शहर का हाल देखा। वे सरस्वती नगर थाना, कोटा, शकर नगर थाने में पहुंच तैनात स्थेथिक टीम से बातचीत की साथ ही उनसे जानकारी ली।

वे तक्षशिला लाइब्रेरी पहुँचकर फ़ूड जोन की व्यवस्था परखी एवं रीडिंग ज़ोन में रीडिंग कर रहे युवाओं से बात किया।

आधी रात को युवाओं को पढ़ाई में मंगन देखकर कलेक्टर भी उत्साहित हुए और कहा – खूब पढ़ो खूब आगे बढ़ो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आदर्श आचार सहिता और त्योहार के मद्देनज़र शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया, पुलिस अमले को आवश्यक निर्देश दिए।

Related Posts