BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

दिल्ली कैपिटल्स के मालिक ने दी बड़ी जिम्मेदारी, फिर से रंग जमाने को तैयार ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के मालिक ने ऋषभ पंत को आगामी सीजन के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. पंत एक बार फिर धाक जमाने को तैयार हैं…

नईदिल्ली (ए)। कुछ दिन पहले तक यह भी स्पष्ट नहीं था कि ऋषभ पंत IPL 2024 में खेलेंगे भी या नहीं, लेकिन बीसीसीआई पुष्टि कर चुकी है कि पंत पूरी तरह फिट हैं. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज पंत अब वापसी करते हुए मैदान में एक बार फिर धाक जमाने को तैयार हैं. दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में चोटिल होने के 14 महीने बाद ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान में वापसी कर रहे होंगे. उनके लिए अच्छी खबर यह है कि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें दोबारा कप्तानी सौंपने का फैसला लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स का मालिक JSW ग्रुप है, जिसके सह-मालिक और दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने ऋषभ पंत की वापस और उन्हें दोबारा कप्तान बनाए जाने पर कहा, “हम ऋषभ को दोबारा कप्तान के रूप में देखने पर खुश हैं।

दृढ़ता और निड़रता उनके क्रिकेट खेलने के तरीके को परिभाषित करती है और यही दृढ़ता उनकी चोट से रिकवरी में भी देखी गई है. मैं उत्साहित हूं कि वो कैसे नए सीजन में हमारी टीम में नई ताकत भरते हैं और नए जुनून और उत्साह के साथ आगे बढ़ाते हैं।”

टीम के सह-मालिक किरन कुमार गांधी ने कहा, “ऋषभ ने अपने जीवन के सबसे कठिन पड़ाव में बहुत कड़ी मेहनत की है. मुझे कोई संदेह नहीं है कि ऋषभ के इस कठिन सफर से उनके साथी खिलाड़ी भी नए सीजन में प्रेरणा लेंगे. कप्तान ऋषभ और पूरी टीम को हमार शुभकामनाएं।”

दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2024 में पहला मैच 23 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा. दोनों टीमों का यह मैच चंडीगढ़ में खेला जाएगा. ऋषभ पंत कार दुर्घटना में लगी चोट के कारण IPL 2023 से पूरी तरह बाहर रहे थे, लेकिन उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत करते हुए केवल 14 महीनों में चोट से पूरी तरह रिकवर कर लिया है. पंत एक बार फिर अपने आक्रामक बल्लेबाजी स्टाइल से धाक जमाने को तैयार होंगे.

Related Posts